Coldplay फैंस के लिए खुशखबरी! मुंबई में अब 3 दिन होगा कॉन्सर्ट, BMS पर हुआ बुकिंग का ऐलान
BookMyShow tickets of coldplay: ग्रैमी विजेता बैंड कोल्डप्ले भारत में 2016 के बाद अपनी फरफॉर्मेंस 18 से 19 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में करेंगे। कॉन्सर्ट की टिकट बुकिंग रविवार 22 सितंबर को शुरू हुई। लेकिन, टिकट बुकिंग शुरू होते ही बुकमायशो की वेबसाइट और ऐप कैश हो गई।
हालांकि, करीब आधे घंटे बाद बुकिंग दोबारा से शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकट खरीदने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए BookMyShow 21 जनवरी को एक तीसरा शो जोड़ने की घोषणा की, इस खबर को इंस्टाग्राम पर एक अपडेटेड पोस्टर किया है।

BookMyShow द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा, '21 जनवरी 2025 के लिए एक नया शो जोड़ा गया है! 1. #BookMyShow पर इवेंट पेज पर जाएं और दोपहर 1.30 बजे IST पर 'अभी बुक करें' बटन दबाएं। 2. आपको वेटिंग रूम में जोड़ा जाएगा। 3. आपको दोपहर 2 बजे IST पर एक कतार संख्या सौंपी जाएगी। 4. टिकटों की बिक्री दोपहर 2 बजे IST पर शुरू होगी।'
आपको बता दें कि ग्रैमी विजेता बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत करीब 2,500 रुपए से शुरू है। वहीं, सबसे महंगा टिकट लाउंज का है और इसकी कीमत 35,000 तक बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के लिए प्रशंसक अपनी खुश हैं, खास तौर पर 2016 में भारत में उनके आखिरी प्रदर्शन के बाद से।
ऐसा बताया जा रहा है कि मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट अविस्मरणीय होगा। जिसमें कोल्डप्ले के एल्बम 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स' के हिट गाने और साथ ही 'येलो', 'फिक्स यू' और 'वीवा ला विडा' जैसे फैंस के पसंदीदा गाने भी शामिल हैं।
यूरोप में अपने ग्रीष्मकालीन 2024 शो के बाद कोल्डप्ले लेजर आतिशबाजी और एलईडी डिस्प्ले सहित अपने शानदार लाइव प्रदर्शनों से भारतीय दर्शकों को चकित करने के लिए तैयार है। बता दें कि कोल्डप्ले 1997 में लंदन में बना एक ब्रिटिश रॉक बैंड है। बैंड में वोकलिस्ट और पियानिस्ट क्रिस मार्टिन, गिटारिस्ट जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाइ बेरीमैन, ड्रमर और पर्क्युसिनिस्ट विल चैंपियन और मैनेजर फिल हार्वे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications