Photos: एक-दूसरे से किस कदर प्यार करते हैं विक्की-कैटरीना, हल्दी की तस्वीरें कर रही बयां

Photos: एक-दूसरे से किस कदर प्यार करते हैं विक्की-कैटरीना, हल्दी की तस्वीरें कर रही बयां

मुंबई, 11 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शादी कर ली है। इस शादी का इतंजार उनके फैंस को काफी दिनों से था। शादी के बाद विक्की और कैटरीना ने अपने फैंस के लिए शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद शनिवार को विक्की और कैटरीना ने अपनी हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं। विक्की और कैटरीना एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं, ये हल्दी की तस्वीरें सच बयां कर रही हैं। हल्दी की तस्वीरों में विक्की-कैटरीना बहुत खुश नजर आ रहे हैं। विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पीला नहीं सफेद रंग के जोड़े में विक्की-कैटरीना ने लगवाई हल्दी

पीला नहीं सफेद रंग के जोड़े में विक्की-कैटरीना ने लगवाई हल्दी

अक्सर हल्दी जैसे फंक्शन में देखा गया है कि दूल्हा और दुल्हन पीले रंग का जोड़ा पहनते हैं लेकिन विक्की और कैटरीना ने पीले रंग की जगह अपनी हल्दी के लिए सफेद रंग के जोड़े का चुनाव किया। कटरीना और विक्की ने पीले रंग के कपड़े पहनने की इस रीत को पीछे को छोड़ अपने लिए सफेद रंग का ड्रेस डिजाइन करवाया था। जिसे खुशी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन पहनना नजरअंदाज करते हैं।

कैटरीना ने अपने दूल्हे विक्की को जमकर लगाई हल्दी

कैटरीना ने अपने दूल्हे विक्की को जमकर लगाई हल्दी

सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि सिर से लेकर पैर तक सफेद लिबास पहनकर कैटरीना ने अपने दूल्हे विक्की कौशल को जमकर हल्दी लगाई है। वहीं विक्की कौशल ने भी अपनी दुल्हन को हल्दी से पूरी तरह रंग दिया है।

हल्दी में बलां की खूबसूरत दिखीं कैटरीना

हल्दी में बलां की खूबसूरत दिखीं कैटरीना

कटरीना ने अपनी हल्दी के लिए फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुर्खजी का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। ये लहंगा एक थ्री पीस सेट था। कैटरीना के ए-लाइन स्कर्ट को मल्टीपल पैनल्स में सब्यसाची ने डिजाइन किया था। पूरे आउटफिट में खूबसूरत कढ़ाई थी, जिसे गोल्डन थ्रेडवर्क के अलावा जरी-जरदोजी काम किया हुआ था।

'शुक्र, सब्र और खुशी...', हल्दी की तस्वीरों को शेयर कर विक्की-कैट ने लिखा

'शुक्र, सब्र और खुशी...', हल्दी की तस्वीरों को शेयर कर विक्की-कैट ने लिखा

हल्दी की तस्वीरों को शेयर कर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक जैसा ही कैप्शन अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है। शनिवार (11 दिसंबर) की दोपहर विक्की और कैट ने लगभग एक ही वक्त पर अपनी हल्दी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। दोनों ने कैप्शन में लिखा है, 'शुक्र, सब्र और खुशी...।'

जल्द ही रिसेप्शन पार्टी भी देंगे विक्की-कैट

जल्द ही रिसेप्शन पार्टी भी देंगे विक्की-कैट

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ कथित तौर पर आने वाले दिनों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के सभी उत्सवों को समाप्त करने के बाद दोनों अपने-अपने काम फिर से शुरू करेंगे। हालांकि विक्की और कैट हनीमून के लिए कहां जाने वाले हैं, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शादी के बाद कहां गायब हो गए हैं विक्की-कैटरीना

शादी के बाद कहां गायब हो गए हैं विक्की-कैटरीना

शादी के बाद विक्की और कटरीना को प्राइवेट जेट से जयपुर से कहीं जाते हुए देखा गया है। हालांकि विक्की और कैटरीना प्राइवेट जेट से जयपुर से कहां गए हैं, इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। नाही शादी के बाद उन्हें मुंबई में देखा गया है। कटरीना और विक्की शादी के बाद कहां गए हैं अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+