सांप का जहर सप्लाई मामले में नया मोड़, फैजान अंसारी का दावा, कहा- मनीषा रानी के फोन पर सबूत, एल्विश यादव को...
Elvish Yadav Snake Venom Case: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया जा रहा था। उन पर आरोप था कि वह न सिर्फ रेव पार्टींज का आयोजन करते हैं बल्कि उस पार्टी में तरह तरह के गैर कानूनी चीजों की सप्लाई भी करवाते हैं। मेनिका गांधी ने नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। वहीं इस मामले में अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में अब बिग बॉस ओटीटी 2 के एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो रहा है। फैजन अंसारी ने इस नए नाम का खुलासा किया है।
एल्विश यादव के साथ मनीषा रानी भी फंसी
सांप का जहर सप्लाई करने के केस में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ उनकी दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी का नाम भी सामने आ रहा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। दरअसल एक्टर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि इस केस में एल्विश के साथ साथ मनीषा रानी का भी हाथ है। फैजान के मुताबिक केस से जुड़े सारे सबूत मनीषा रानी के फोन पर मौजूद है जिसकी मुंबई पुलिस को तलाश है।

फैजान अंसारी ने मनीषा रानी पर लगाए आरोप
एक्टर फैजान अंसारी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में मनीषा रानी पर गए गंभीर आरोप लगाए हैं। इंटरव्यू में फैजान अंसारी ने दावा किया है कि सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी भी एल्विश यादव के साथ रेप पार्टीज में जाती थीं। इस केस में एल्विश के साथ साथ मनीषा रानी भी शामिल हैं। इसके अलावा फैजान अंसारी ने एल्विश पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है- एल्विश यादव का बहुत बड़ा नेटवर्क है। वह कई बड़े लोगों को जानता है। वह ड्रग डीलर है। फैजान ने कहा है कि वह एल्विश के खिलाफ एक हफ्ते के अंदर कोर्ट में सबूत भी पेश करेंगे।
एल्विश ने सभी आरोपों को किया खारिज
आपको बता दें कि एल्विश यादव पर एक्टर फैजान अंसारी से पहले मेनिका गांधी ने रेव पार्टीज में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगाया था। हालांकि एल्विश ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वहीं अब इस केस में एल्विश के साथ साथ उनकी दोस्त मनीषा रानी का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि मनीषा रानी की तरफ से इस मामले में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications