फिल्म 'जनहित में जारी' का नया गाना 'उड़ा गुलाल इश्क वाला' रिलीज, वीडियो देखते ही रंगीन होगा माहौल
नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्म जनहित में जारी का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता द्वारा गाया हुआ नया रोमांटिक ट्रैक उड़ा गुलाल इश्क वाला रिलीज हो गया है।
मुंबई, 21 मईः नुसरत भरुचा की आने वाली फिल्म जनहित में जारी के चर्चे अभी से शुरू हो गए हैं। लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता द्वारा गाया हुआ नया रोमांटिक ट्रैक उड़ा गुलाल इश्क वाला रिलीज हो गया है। इस साल इस गाने के साथ आप एक बार फिर अपने प्यारे को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह गाना नुसरत भरुचा और अनुद सिंह ढाका पर फिल्माया गया है।

होली पर आधारित गाना
गाना एक छोटे से शहर की वाइब्रेंट और रंग बिरंगी गलियों के बैकड्राप पर शूट किया गया है, जो काफी मजेदार नजर आ रहा है और आपकी होली प्ले लिस्ट में शामिल हो सकता है। उड़ा गुलाल इश्क वाला गाने को अभिषेक टैलेंट ने लिखा है। इस गाने को सुषमा दिलमन सुनाम ने कोरियोग्राफ किया गया है। अभिषेक-अमोल द्वारा कंपोज्ड इस गाने पर तबला, ढोलक, भारतीय ताल, बैंजो और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का खूब प्रभाव दिखाई दे रहा है, जो इसे एक परफेक्ट देसी गीत बना रहा है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है. आप भी जरूर देखें इस गाने का वीडियो-
10 जून को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म जनहित में जारी भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन है। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया हैं और विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, श्रद्धा चंदावरकर, बंटी राघव, राजेश राघव और मुकेश गुप्ता द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में एक्टर अनुद सिंह ढाका और एक्ट्रेस नुसरत भरूचा नजर आएंगे। साथ ही जूही पारेख मेहता ने इसे को-प्रोड्यूस किया है जो एक जी स्टूडियो रिलीज है। यह फिल्म 10 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications