'फाइटर' के नए गाने ने लगाई आग, ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण ने पानी में की ऐसी हरकत, लोग बोले- ये क्या कर दिया
Fighter Ishq Jaisa Kuch Song: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। गत 15 दिसंबर 2023 को ही इस फिल्म का पहला गाना 'शेर खुल गए' रिलीज हुआ था जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब मेकर्स ने मूवी का नया गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज कर दिया है। ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। इसकी वजह है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की दमदार केमिस्ट्री, उनके कातिलाना डांस मूव्स और एक्ट्रेस का ब्लैक बिकिनी बोल्ड अवतार।
'फाइटर' का नया गाना रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म के इस नए रोमांटिक गाने का म्यूजिक भी बहुत ही शानदार है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। इश्क जैसा कुछ गाना यूट्यूब पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के दो घंटे के अंदर ही इस गाने को 6.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म का 'शेर खुल गए' एक पार्टी एंथम था, वहीं 'इश्क जैसा कुछ' एक डांस नंबर है, जिसे सुनते ही आप अपने आप डांस करने लगेंगे।

फैंस के सिर चढ़ा 'इश्क जैसा कुछ' गाने का खुमार
लोगों की मानें तो इस नए रोमांटिक गाने में ऋतिक रोशन ने अपने डांस और दीपिका पादुकोण ने अपने बिकिनी अवतार से चार चांद लगा दिया है। साथ ही दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने भी इस गाने में एक अलग ही जान डाल दी है। गाने के हुक स्टेप की भी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ये गाना न सिर्फ बोल्ड है बल्कि आपको एडिक्टेड भी कर सकता है।
विशाल-शेखर ने कंपोज किया ये गाना
'इश्क जैसा कुछ' गाना अपने शानदार रोमांटिक ट्रैक, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त जोड़ी के बीच की शानदार केमिस्ट्री और खूबसूरत नजारों को दर्शाते हुए और बेहतरीन म्यूजिक के साथ दर्शकों को दीवाना बना रहा है। आपको बता दें कि विशाल-शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं कुमार, मेलो डी और विशाल ददलानी ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है और कोरियोग्राफी बोस्को-सीजर ने की है।
25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी फिल्म 'फाइटर'
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। ये फिल्म एक्शन सीन्स के साथ साथ देशभक्ति के उत्साह को भी जगाता है। फिल्म की कहानी भारतीय वायुसेना पर आधारित है। 'फाइटर' को देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म 'फाइटर' आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications