'महायोद्धा राम' का नया पोस्टर आउट, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का किया ऐलान

3D एनिमेशन फिल्म 'महायोद्धा राम' में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों ने फिल्म के एनिमेटेड कैरेक्टर को अपनी आवाज देकर जीवंत कर दिया है। अभिनेता कुणाल कपूर ने श्री राम के किरदार को, जिम्मी शेरगिल लक्ष्मण को और मौनी रॉय ने माता सीता के कैरेक्टर को अपनी आवाज से पर्दे पर जीवंत किया है।

Mahayodha Ram

अभिनेता मुकेश ऋषि, हनुमान जी को, अपनी विलेन रोल्स के लिए प्रसिद्ध एक्टर गुलशन ग्रोवर रावण को और अपनी अद्भुत आवाज के लिए जाने जाने वाले वेटरन एक्टर रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र को अपनी दमदार आवाज देंगे। दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार विजुअल्स के साथ रामायण के अन्य प्रमुख किरदारों के लिए भी बॉलीवुड के कलाकारों की आवाज में देखने को मिलेगा।

कॉन्टिलो पिक्चर्स के संस्थापक और सीईओ अभिमन्यु सिंह ने फिल्म "महायोद्धा राम" के बारे में बात करते हुए बताया कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है, लेकिन वे एक महान योद्धा भी थे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से वे दर्शकों के सामने उनके इस योद्धा स्वरूप को प्रस्तुत कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से पसंद आएगा।

सिंह ने आगे कहा कि भगवान राम एक वैश्विक चरित्र हैं, और उनके व्यक्तित्व तथा कथा में विश्वास रखने वाले लोग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यही वजह है कि फिल्म को विश्व स्तर पर रिलीज करने का निर्णय लिया गया है।

"महायोद्धा राम" रामायण पर आधारित भगवान राम की कहानी को एक नए अंदाज में पेश करती है। यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगी और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके उन्हें भगवान रामचंद्र के जीवन को करीब से देखने का अवसर प्रदान करेगी।

अभिमन्यु सिंह और रूपाली सिंह ने इस फिल्म का निर्माण किया है, जबकि रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले समीर शर्मा ने लिखा है, वहीं इसके प्रभावशाली संवाद वरुण ग्रोवर और राहुल पटेल ने तैयार किए हैं।

प्रसिद्ध गीतकार और शायर जावेद अख्तर के लिखे गीतों को आदेश श्रीवास्तव ने संगीतबद्ध किया है, और सौवीक चक्रवर्ती ने बैकग्राउंड स्कोर दिया है। सिनेपोलिस इंडिया इस फिल्म का वितरण कर रहा है।

यह 3डी एनिमेटेड फिल्म दिवाली के अवसर पर हिंदी और तेलुगु भाषाओं में विश्वव्यापी रिलीज की जाएगी। कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्युजन रियलिटी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म "महायोद्धा राम" का नया पोस्टर दशहरा के दिन फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी किया गया था। भगवान राम के जीवन पर आधारित यह फिल्म 17 अक्टूबर को दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+