New OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर छाएगा 'सूबेदार' अनिल कपूर का कहर, ये सीरीज भी होंगी रिलीज
New OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ बिंज वॉचर्स के लिए नया आता रहता है। ऐसे में इस हफ्ते भी कुछ जबरदस्त फिल्म और सीरीज ओटीटी पर आ रही हैं। ये मार्च महीने की शुरुआत है। 2 से 6 मार्च के बीच कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, ड्रामा, डॉक्यूमेंट्री और रोमांस सब कुछ शामिल है।

2 मार्च से जियोसिनेमा पर एचबीओ की नई साप्ताहिक सीरीज डीटीएफ सेंट लुइस स्ट्रीम होगी। इसमें डेविड हार्बर, जेसन बेटमैन और लिंडा कार्डेलिनी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
4 मार्च को Amazon Prime Video पर यंग शरलॉक रिलीज होगी। यह मशहूर जासूस शरलॉक होम्स की शुरुआती कहानी है। इसमें हीरो फिएन्स टिफिन एक युवा शरलॉक के किरदार में दिखेंगे, जो एक बड़े रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है।
5 मार्च को दो बड़ी रिलीज हैं। नेटफ्लिक्स पर व्लादिमीर आएगी, जिसमें रेचल वीज एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं Amazon Prime Video पर अनिल कपूर की एक्शन फिल्म सुबेदार रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर रिटायर्ड फौजी के रोल में हैं, जो रेत माफिया से भिड़ते हैं। उनके साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला और मोना सिंह भी नजर आएंगे।
6 मार्च को कई नई रिलीज एक साथ आएंगी। नेटफ्लिक्स पर मॉर्गन फ्रीमैन की आवाज में डॉक्यूमेंट्री सीरीज द डायनासॉर्स स्ट्रीम होगी, जिसमें प्रागैतिहासिक जीवों की कहानी दिखाई जाएगी। उसी दिन एलन रिच्सन की साइ-फाई एक्शन फिल्म वॉर मशीन और जेनिफर लोपेज की म्यूजिकल ड्रामा किस ऑफ ए स्पाइडर वुमन भी रिलीज होंगी।
टीवीएफ की नई सीरीज हैलो बच्चों भी 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह एक ऐसे शिक्षक की कहानी है, जो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर छात्रों की मदद करता है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर कोरियन रोमांटिक कॉमेडी बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड और Zee5 पर पंकज कपूर व डिंपल कपाड़िया की फिल्म जब खुली किताब भी रिलीज होंगी।












Click it and Unblock the Notifications