Samrat Prithviraj Movie: यूपी के बाद अब राजस्थान में उठी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म को लेकर राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है।
मुंबई, 3 जून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म काफी विवादों में रही। लेकिन इसके बावजूद फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्म को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया गया। अब फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग राजस्थान में उठाई गई है।

फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री करने की मांग
बता दें कि, 12वीं सदी के महान योद्धा पृथ्वीराज का जन्म राजस्थान में हुआ था। यही वजह है कि, फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई जा रही है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'राजस्थान सरकार #पृथ्वीराज को टैक्स फ्री कर सकती है' उम्मीद है कि अगर ऐसा होगा तो हर भारतीय हिंदू सम्राट के जीवन के बारे में जान सकेगा।"
वासुदेव देवनानी की राजस्थान सरकार से मांग
इसके अलावा अजमेर उत्तर विधायक और पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने देश के वीर योद्धा पर बनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग रखी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "राजस्थान भी टैक्स फ्री करे। महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित श्री अक्षय कुमार जी अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को यूपी एवं मध्य प्रदेश ने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया, जिससे उनके जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो"।
राजस्थान भी टैक्स फ़्री करे।
— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) June 2, 2022
महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित श्री @akshaykumar जी अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को यूपी एव मध्य प्रदेश ने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया,जिससे उनके जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें व उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो। pic.twitter.com/9AvnJHi74V
फिल्म में अहम किरदार
बता दें कि, फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications