कमाई के मामले में रणबीर से थोड़ा पीछे हैं आलिया, जानें दोनों स्टार्स के पास है कितनी संपत्ति?

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: आलिया भट्ट और रणबीर दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके फैन्स इस शादी का सालभर से इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देर होती चली गई। हालांकि इस शादी को लेकर दोनों के परिवार वालों ने चुप्पी साध रखी है। वैसे दोनों स्टार्स का करियर ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन उनके फैन्स के मन में एक सवाल है कि आखिर आलिया और रणबीर में किसकी कमाई ज्यादा है? आइए जानते हैं-

Recommended Video

    Alia Bhatt Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं Alia Bhatt, जानिए नेट वर्थ | वनइंडिया हिंदी
    इतना चार्ज करते हैं रणबीर

    इतना चार्ज करते हैं रणबीर

    रणबीर के माता-पिता दोनों बॉलीवुड के बड़े सितारे थे, लेकिन उन्होंने खुद अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और विज्ञापन हैं। GQ India की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर की कुल संपत्ति 337 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वो एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं विज्ञापन के लिए रेट अलग-अलग होता है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर रणबीर की फिल्म हिट जाती है, तो वो फीस बढ़ा भी देते हैं।

    काफिले में कई लग्जरी कार

    काफिले में कई लग्जरी कार

    रणबीर कपूर को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। मौजूदा वक्त में उनके पास बीएमडब्ल्यू, लेक्सस, मर्सेडीज बेंज जीएल क्लास, आओडी आर8 और रेंज रोवर है। इसमें बीएमडब्ल्यू, लेक्सस की कीमत तो एक करोड़ से भी ज्यादा है। इसके अलावा अन्य गाड़ियों की कीमत 80 लाख से ज्यादा है। वहीं रणबीर के पास एक लग्जूरियस अपार्टमेंट भी है।

    कितनी है आलिया की संपत्ति

    कितनी है आलिया की संपत्ति

    आलिया के पिता बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर महेश भट्ट हैं। उनकी भी कई फिल्में हिट रहीं, लेकिन वो कमाई के मामले में रणबीर से काफी पीछे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया के पास कुल 158 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा वो एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। जल्द ही आलिया और रणबीर एक साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

    मुंबई में दो घर

    मुंबई में दो घर

    आलिया अगर किसी इवेंट में शामिल होती हैं, तो उसके लिए वो 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज कर लेती हैं। 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स' नाम से उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। आलिया को भी लग्जरी गाड़ियों का शौक है, उनके काफिल में रेंज रोवर इवोक, आओडी ए6 और क्यू5 और बीएमडब्ल्यू 7 शामिल हैं। इसके अलावा बांद्रा और जुहू में एक्ट्रेस के नाम पर दो घर भी हैं।

    किस तारीख को शादी?

    किस तारीख को शादी?

    वैसे अभी शादी की डेट को लेकर दोनों के परिवार वालों ने कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 या फिर 17 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं अगर दोनों के संपत्ति के आंकड़े को मिलाया जाए तो वो 496 करोड़ के आसपास होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+