Neha Kakkar: क्या नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का होने वाला है तलाक? सिंगर ने कहा- 'जब से शादी हुई है...'
Neha Kakkar On Divorce: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने कई हिट गाने गाए हैं। साल 2021 में उन्होंने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। नेहा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से वह प्रेग्नेंसी और तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थीं।
नेहा कक्कड़ आखिरी बार साल 2022 में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में बतौर जज नजर आई थीं। लेकिन बीते कुछ समय से वह लाइमलाइट से दूर थीं। जिसकी वजह से उनके तलाक और प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। अब खुद नेहा कक्कड़ ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह जल्द ही वापसी करने वाली हैं।

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नेहा कक्कड़ ने बताया कि, 'मैं मेंटली और शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो गई थी। इसलिए मैंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लिया था। मैं ऐसी इंसान हूं जो किसी भी शो के लिए अपना सबकुछ लगा देती हूं। लेकिन बीते कुछ वक्त से मेरे लिए ऐसा करना काफी मुश्किल हो रहा था। मुझे लगा कि ब्रेक लेना जरूरी है। खैर अब मैं वापस आ चुकी हूं।'
नेहा कक्कड़ ने आगे बातचीत के दौरान तलाक और प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। सिंगर ने कहा, 'जब से मेरी शादी हुई है तब से मेरे बारे में दो अफवाहें आ रही हैं। एक ये कि या तो मेरा तलाक होने वाला है या फिर मैं प्रेग्नेंट हूं। लोगों को बस आपके बारे में गॉसिप चाहिए जो कि बहुत ज्यादा गलत है। लेकिन मैं ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देती क्योंकि सच क्या ये मैं जानती हूं।'
बता दें कि, नेहा कक्कड़ ने अंत में कहा कि, 'उनका फोकस परिवार और बेटे पर था। लेकिन अब मैं जल्द ही अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं। मुझे गायकी से बेहद प्यार है। शादी को पूरे 3 साल हो चुके हैं तो सोचा काम पर फोकस करना चाहिए।' नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह साथ में कई म्यूजिक एल्बम में साथ नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications