Neha Kakkar की बढ़ी मुश्किलें, सिंगर को स्कैम मामले में किया गिरफ्तार, जानें फोटो की क्या है सच्चाई?
Neha Kakkar Got Arrested: नेहा कक्कड़ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद टैलेंटेड सिंगर हैं। खूबसूरत गायिका ने कई बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी है और अपनी गायकी के दम पर संगीत की दुनिया में एक पहचान बनाई है। हाल ही में, नेहा को लेकर खबर आई है कि उन्हें एक स्कैम केस में गिरफ्तार किया गया है और उनका करियर खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें नेहा को पुलिस ले जाते हुए नजर आई।
हाल ही में एक फोटो वायरल हुई जिसमें नेहा कक्कड़ रोते हुए और एक पुलिस अफसर द्वारा खींची जाती दिख रही हैं। इस फोटो के साथ कुछ हेडलाइंस भी थीं, जिसमें दावा किया गया कि गायिका का करियर खत्म हो गया है। इतना ही नहीं एक लिंक था जिसमें नेहा का फेक इंटरव्यू था। नेहा कक्कड़ की ये फोटो सामने आने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई।

हालांकि नेहा की टीम ने इस मामले में अब तक कोई बयान नहीं दिया। लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोटो पूरी तरह से झूठी थी और इसे एआई या फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है। इस फोटो के साथ जो लिंक शेयर किया गया है वह किसी फर्जी वेबसाइट का है। सिंगर को अब तक स्कैम मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि, उनकी इस तस्वीर को एडिट कर वायरल कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े सेलेब्रिटी को तकनीक के गलत इस्तेमाल का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले कई बड़े सितारे भी ऐसे ही फर्जी खबरों का सामना कर चुके हैं। यह सारी बातें झूठी और गलत थीं।
नेहा कक्कड़ को अक्सर ट्रोल किया जाता है, क्योंकि वह हर छोटी बात पर रोने लगती हैं। लेकिन गायिका इससे पूरी तरह अवगत हैं। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में नेहा कक्कड़ ने इस बारे में बात की और कहा कि वह उन लोगों को दोष नहीं देतीं जो उन्हें 'फेक' समझते हैं, क्योंकि वे लोग खुद उतने भावुक नहीं होते, जबकि वह बहुत ही संवेदनशील हैं। नेहा ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है।
नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। उनका रिश्ता हिमांश कोहली के साथ उस समय सुर्खियों में था। हालांकि, 2018 में इस जोड़ी ने ब्रेकअप कर अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद साल 2020 में, नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की। शादी के कुछ ही समय बाद, उनके गर्भवती होने की अफवाहें भी फैलने लगीं, इसके बाद उनके बीच तलाक की खबरें भी आईं। हालांकि, नेहा और रोहनप्रीत ने इन अफवाहों को बार-बार खारिज किया। एक पुराने इंटरव्यू में नेहा ने कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी के बारे में उठने वाली अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता, क्योंकि उन्हें खुद अपने बारे में सच पता है।
ये भी पढ़ें: Neha Kakkar: क्या नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का होने वाला है तलाक? सिंगर ने कहा- 'जब से शादी हुई है...'












Click it and Unblock the Notifications