Neha Kakkar की खुली ऐसी पोल, मेलबर्न कॉन्सर्ट का सारा सच आया सामने, रोने के वीडियो का खुला राज
Neha Kakkar: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ को अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने के चलते सिंगर को खरी-खोटी सुनाई गई थी।
मेलबर्न कॉन्सर्ट से नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ था वायरल
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि नेहा कक्कड़ कथित तौर पर मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे की देरी से पहुंची थीं। ऐसे में इवेंट में मौजूद लोग काफी गुस्सा हो गए थे। जब नेहा स्टेज पर पहुंचीं तो लोगों ने उन्हें स्टेज छोड़ने के लिए कहा था।

मेलबर्न कॉन्सर्ट के आयोजकों ने दिया बड़ा बयान
-इसके बाद स्टेज से नेहा कक्कड़ का रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक बड़ी जंग छिड़ गई थी।
-इस विवाद पर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ का भी रिएक्शन सामने आया था लेकिन अब मेलबर्न कॉन्सर्ट के आयोजकों ने अपना पक्ष रखते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने कही ऐसी बात
-सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई इवेंट प्लानर, पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने नेहा कक्कड़ मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर हुए विवाद पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा- मेरी इवेंट आयोजक से बात हुई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि नेहा कक्कड़ कॉन्सर्ट में काफी देर से पहुंची थीं।
-इसके बाद नेहा ने मेलबर्न कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए मना कर दिया था क्योंकि भीड़ काफी कमहो गई थी। सिंगर समय पर नहीं पहुंची थीं, ऐसे में लोग वापस चले गए थे। इसके बाद नेहा कहने लगी- मैं स्टेज नहीं जाऊंगी, मैं ये ब नहीं कहूंगी।
-बिक्रम सिंह रंधावा ने बताया- कॉन्सर्ट के लिए भीड़ तैयार थी। वह नेहा कक्कड़ को चीयर-अप कर रही थी। हालांकि वह शो में रात 10 बजे तक पहुंची थीं, जबकि शो शाम 7.30 बजे से शुरू होना था। वह लगभग तीन घंटे देर से पहुंची थीं। ऐसे में वहां मौजूद लोग काफी नाराज हो गए थे।
-बिक्रम सिंह रंधावा ने आगे कहा- हर किसी के पास इतना वक्त नहीं होता। लोग सिंगर को सुनने के लिए अपना वक्त निकालकर आते हैं। उनमें से कुछ ने कॉन्सर्ट के लिए करीब 16000 रुपये की कीमत वाले टिकट खरीदे थे।
नेहा कक्कड़ ने 700 लोग देख परफॉर्म करने से किया था मना
-बिक्रम सिंह रंधावा ने बताया- मेलबर्न कॉन्सर्ट के लिए कुछ लोगों ने 300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के टिकट भी लिए थे जिसकी कीमत करीब 15 से 16 हजार रुपये तक थी। वहीं नेहा कक्कड़ ने देर से पहुंचने के बाद कहा था कि सिर्फ 700 लोग मौजूद हैं। जब तक ज्यादा लोग नहीं होंगे वो परफॉर्म नहीं करेंगीं।
-नेहा कक्कड़ को लेकर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने कहा- कॉन्सर्ट के दौरान सब कुछ परफेक्ट था। मैं उनके आरोपों को खारिज करता हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बेसिक जरूरतों की चीजें नहीं मिली थी। वो झूठ बोल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications