नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली की हो गई वेडिंग, देखें शादी की तस्वीर, दुल्हन ने बनाया दीवाना

Himansh Kohli Wedding: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने शादी कर ली है। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर घूम मचा रही हैं। पिंक शेरवानी में हिमांश काफी हैंडसम लग रहे हैं।

हिमांश कोहली की हो गई शादी
बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की फोटोज देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दूल्हेराजा को जमकर बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में हिमांश ने अपनी दुल्हनिया की झलक भी दिखाई है।

Himansh Kohli Wedding

हिमांश ने शेयर की शादी की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिमांश ने अपनी शादी पर गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ब्लेसिंग्स अबाउंड। इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा जारी की गई तस्वीरों में हिमांश कोहली अपनी पत्नी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिंक शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे हिमांश
शादी की तस्वरों में हिमांश कोहली की दुल्हनिया भी पिंक कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां हिमांश ने पिंक शेरवानी, पगड़ी और वरमाला पहनी है, वहीं उनकी पत्नी भी उन्हीं के साथ ट्विनिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं।

लोगों ने की हिमांश की पत्नी की तारीफ
नई दुल्हन माथे पर मांगटीका, नेकलेस और पिंक चूड़े के साथ लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। लोग फोटोज देखने के बाद हिमांश कोहली की पत्नी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शादी की एक फोटो में तो हिमांश अपनी पत्नी के माथे पर प्यार से किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

नेहा कक्कड़ को डेट करते थे हिमांश कोहली
आपको बता दें कि एक समय पर हिमांश कोहली बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट करते थे लेकिन कुछ कारणों के चलते दोनों का ब्रकअप हो गया था। फिलहाल हिमांश कोहली ने अरेंज मैरिज कर ली है। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उनकी पत्नी का नाम क्या है और वह क्या करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+