कभी रातभर जगराते में गाना गाती थीं नेहा कक्कड़, आज हैं करोड़ों की मालकिन, सालाना कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा
Neha Kakkar Birthday: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आज के समय में इंडस्ट्री का एक पॉपुलर फेस हैं। वह फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग करने के साथ साथ म्यूजिक वीडियोज तक में भी नजर आती हैं। अपने यूनीक सिंगिंग स्टाइल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ ने खूब मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है।
नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति
नेहा कक्कड़ ने अपने अब तक के म्यूजिक करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। इसके अलावा वह कई इवेंट्स में भी परफॉर्म करती हैं और लाइव कसंर्ट में भी अपना जलवा बिखेरती हैं। नेहा रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। इसी के दम पर एक मिडिल क्लास घर की लड़की आज करोड़ों की मालकिन बन गई हैं। नेहा कक्कड़ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके इस खास मौके पर आपको बताते हैं नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

-नेहा कक्कड़ को बचपन से ही गाना गाने का शौक था। हालांकि उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिसके चलते नेहा को अपने गाना गाने के शौक को मजबूरी में बदलना पड़ा था। नेहा घर का खर्चा चलाने के लिए अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर जगह जगह जगराते में गाया करती थीं।
-आज नेहा कक्कड़ अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज के समय में सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास है।
-जानकारी के अनुसार सिंगर नेहा कक्कड़ हर महीने 30 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेती हैं। फिल्म के एक गाने के लिए नेहा कक्कड़ 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ फिल्म, म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं।
-रियलिटी शो में बतौर जज नेहा कक्कड़ 20 लाख रुपये की फीस लेती हैं। नेहा कक्कड़ स्टेज शो में भी परफॉर्म करती हैं। वह एक शो में प्रति घंटे के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। नेहा कक्कड़ की सालाना कमाई करीब 4 करोड़ रुपये है।
-नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के ऋषिकेश की रहने वाली हैं लेकिन म्यूजिक में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई हैं। आज नेहा कक्कड़ मुंबई के एक प्राइम लोकेशन में एक शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं। वह पैनारोमा टावर के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ के घर की कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा नेहा ने अपने पैरेंट्स को ऋषिकेश में भी एक घर खरीद कर दिया है। ये आलीशान बंगला उसी जगह पर है जहां कभी उनका पूरा परिवार किराए पर रहता था।
-जानकारी के अनुसार नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर बन गई हैं। वह अब एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। नेहा कक्कड़ के पास करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। नेहा कक्कड़ को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications