जब लिफ्ट में एकसाथ फंस गए थे नेहा धूपिया और टाइगर श्रॉफ, फिर हुआ कुछ ऐसा, एक्ट्रेस बोलीं-मैं बहुत शर्मिंदा थी'
Neha Dhupia Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने पॉडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ वह एक बार लिफ्ट में फंस गई थीं।
नेहा धूपिया ने हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वह कौन सा पल था जब उन्हें सबसे शर्मिंदा महसूस हुआ था? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए बताया कि एक शो रिकॉर्ड करने के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ जा रही थीं कि तभी लिफ्ट बीच में फंस गई।

नेहा धूपिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'करीब 7 मिनट तक हम लिफ्ट में ही फंसे रहे और वहां बहुत ज्यादा अंधेरा था। इस दौरान टाइगर अपने सन ग्लासेज निकाले और बोला काफी अंधेरा हो गया है। मैंने उनसे तुरंत माफी मांगी और मैं इस चीज को लेकर काफी शर्मिंदा महसूस कर रही थी।
नेहा धूपिया ने आगे कहा कि, 'इस वजह से शो के प्रोड्यूसर्स भी काफी शर्मिंदा थे। लेकिन फिर टाइगर ने कहा कोई बात नहीं ऐसा होता रहता है। वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं।' इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा इंस्टाग्राम पर नेहा धूपिया का शेयर किया गया ये वीडियो काफी चर्चा में है। फैंस इस पर अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने टाइगर श्रॉफ के इस जेस्चर की जमकर तारीफ भी की।
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी। 10 अप्रैल को ये फिल्म थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications