तान्या मित्तल की चुगली ने तोड़ दी दो कंटेस्टेंट की दोस्ती, मिल गई सरेआम धमकी
'बिग बॉस 19' के घर में एक बार फिर रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी हुए एक नए प्रोमो में फरहाना भट्ट और नेहल चूड़ासामा के बीच जबरदस्त बहस होती नजर आई। दोनों की गहरी दोस्ती अब टूटने की कगार पर है। इस पूरे विवाद का कारण बनी हैं तान्या मित्तल, जिन पर दोनों के रिश्ते में दरार डालने का आरोप लग रहा है।

प्रोमो में नेहल, कुनिका से कहती दिखीं, "मैंने कहा कि ये नेगेटिव एनर्जी दूसरों को दिख रही है, जब तक मुझ पर नहीं आती, मैं फरहाना की दोस्त बनी रहूंगी।" इस पर फरहाना ने तुरंत जवाब दिया, "नहीं, आपने खुद स्वीकार किया था कि आपने ऐसा कहा है। नेहल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा फरहाना का साथ दिया और घर में कई बार उनका बचाव किया। लेकिन फरहाना ने पलटवार किया, "अगर कोई मेरे बारे में नेगेटिव बोले और तुम चुप रहो, तो वो मेरे लिए प्रॉब्लम है।"
तान्या पर फूटा दोनों का गुस्सा
बहस बढ़ने के बाद नेहल ने तान्या पर निशाना साधते हुए कहा, "तुमने मेरी दोस्ती तोड़ी है तान्या मित्तल, अब मैं तुम्हें इस घर में चैन से नहीं रहने दूंगी।" वहीं, फरहाना ने भी गुस्से में तान्या को धमकी भरे लहजे में बात की।
फैंस में मचा हंगामा
यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस अब दो हिस्सों में बंट गए हैं - कुछ फरहाना के समर्थन में हैं, तो कुछ नेहल के साथ खड़े हैं। बिग बॉस का यह नया एपिसोड दर्शकों के लिए एक और ड्रामेटिक मोड़ लेकर आने वाला है। वहीं, दूसरे तरफ तान्या और नीलम की दोस्ती भी टूट गई। क्योंकि नीलम को तान्या और फरहाना की दोस्ती पसंद नहीं आ रही है। इसके बाद पूरे घरवाले भी तान्या मित्तल की सारी गलतियां गिनाने लगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग तान्या को अब ट्रोल करना शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications