बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू सिंह ने बताई ऋषि कपूर की दो ख्वाहिश, जो जीते जी पूरी नहीं हो सकीं

अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने पति और मशहूर अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर की उन दो इच्छाओं के बारे में बताया है जो उनके जीते जी पूरी नहीं हो सकीं।

मुंबई, 4 सितंबर। अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने पति और मशहूर अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर की उन दो इच्छाओं के बारे में बताया है जो उनके जीते जी पूरी नहीं हो सकीं। आपको याद दिला दें कि आज ऋषि कपूर का जन्मदिन भी है और उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी नीपूर ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। नीतू कपूर ने उनका एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक कठोर हवा का झोंका सबकुछ बिगाड़ देता है। वह बीते लम्हें।' उनकी बेटी रिद्धिमा ने भी उनकी एक पुरानी तस्वीर को शेयर कर अपने पापा को याद किया है। अब आपको बताते हैं वो दो इच्छाएं जो ऋषि कपूर के जीते जी पूरी नहीं हो सकीं।

बेटे को घोड़ी पर चढ़ते देखना चाहते थे ऋषि

बेटे को घोड़ी पर चढ़ते देखना चाहते थे ऋषि

इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने कहा कि ऋषि साहब चाहते थे कि उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी उनके जीते जी ही हो जाए। नीतू कपूर ने कहा कि यह ऋषि साहब की दो सबसे प्रमुख इच्छाओं में से पहली इच्छा थी। वह पेशावरी परंपरा के अनुसार रणबीर को सजते और घोड़ी पर सवार होते देखना चाहते थे। नीतू ने कहा कि वह रणबीर की शादी को लेकर बिल्कुल पागल थे। वह कहा करते थे कि किसी दिन मुझे अपने बेटे को घोड़ी पे सवार देखना है। बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 1980 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर वर्तमान में आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऋषि कपूर के जिंदा रहते भी दोनों की रिलेशनशिप चर्चा का विषय थी।

अपने घर को दोबारा बनते देखना चाहते थे ऋषि

अपने घर को दोबारा बनते देखना चाहते थे ऋषि

नीतू सिंह ने कहा कि वह चाहते थे कि उनके घर कृष्णा राज हाउस को दोबारा से बनाया जाए और उनके सामने ही उसका काम पूरा हो जाए और इसमें उनकी बेटी रिद्धिमा, रणबीर और ऋषि-नीतू के तीन अलग-अलग अपार्टमेंट हों। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस से पहले कंसट्रक्शन साइट पर रोज जाते थे और हर चीज का मुआयना करते थे।

सूट और जूतों से था बेहद प्यार

सूट और जूतों से था बेहद प्यार

नीतू कपूर ने कहा कि वह अपने जन्मदिन पर हर बार एक नया सूट खरीदते थे, और उन्हें तैयार होने में पूरे दो घंटे लगते थे, जबकि मैं एक घंटे में तैयार हो जाती थी। उन्हें पीला, पर्पल, हरा और गोल्ड रंग काफी पसंद था। नीतू कहती हैं कि मैं नहीं जानती कि उनकी अलमारी में आज भी कई सारे पहने और बिना पहने सूट रखे हुए हैं और उन पर उनके रेट का टैग भी लिखा हुआ है। वह जूतों के बड़े दीवाने थे। बता दें कि पिछले साल 30 अप्रैल को हो गया था। वह कैंसर से जूझ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+