क्या नीतू कपूर के परिवार में नहीं है कुछ भी ठीक? एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा- 'हमारा परिवार नहीं रहा पहले जैसा'
Neetu Kapoor Cryptic Post: बॉलीवुड का कपूर परिवार इंडस्ट्री में सबसे बड़ा परिवार है। सदियों से ये परिवार फैंस को एंटरटेन करता आ रहा है। लेकिन इन दिनों कपूर खानदान अपने परिवार में चल रही उथल-पुथल की वजह से चर्चा में आ गया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
कंगना ने रणबीर-आलिया की शादी पर कसा तंज
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए रणबीर और आलिया की शादी को फेक बताया। ऐसे में अब नीतू कपूर ने जवाब में ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे फैंस उनकी बहू आलिया भट्ट से जोड़ रहे हैं। अब अभिनेत्री के इस पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया।

नीतू कपूर ने दिया जवाब
नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'ये कारण है कि अब हमारे परिवार पहले जैसे नहीं रहे। क्योंकि हम उन्हें दफना देते हैं जो परिवार को संजो कर रखा रखते हैं।' यह देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए की क्या नीतू कपूर की फैमिली टूट रही है।
नीतू की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं आलिया
नीतू कपूर के इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि लगता है अब नीतू और उनकी बहू आलिया भट्ट की आपस में बन रही है। दरअसल, ये मामला तब शुरू हुआ जब मां नीतू का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रणबीर कपूर रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समायरा लंदन पहुंचे। बर्थडे की तस्वीर में कहीं भी कपूर परिवार की बहू आलिया नजर नहीं आईं। ऐसे में लोगों का मानना है कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।












Click it and Unblock the Notifications