Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिनेमा के क्षेत्र में लगातार बिहार का नाम रोशन कर रहे ये भाई-बहन, मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

सिनेमा के क्षेत्र में बिहार के एक भाई-बहन लगातार प्रदेश का नाम देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रोशन कर रहे हैं।

मुंबई, 10 जून: बिहार प्रतिभाशाली लोगों का गढ़ रहा है, चाहे को कोई भी क्षेत्र हो। यही वजह है कि आज सिनेमा के क्षेत्र में भी बिहार के एक भाई-बहन लगातार प्रदेश का नाम देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रोशन कर रहे हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव और राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त निर्देशक नितिन चंद्रा की। दोनों अपने-अपने फन के माहिर हैं और अपने कार्यों से लगातार बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं।

बिहार के सिनेमा को बढ़ा रहे आगे

बिहार के सिनेमा को बढ़ा रहे आगे

नीतू और नितिन ने सिनेमा के क्षेत्र में न सिर्फ अपनी तरक्की की, बल्कि वे बिहार के कलाकारों और यहां के सिनेमा को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने चम्पारण टॉकीज नाम से अपना प्रोड्क्शन हाउस भी शुरू किया है। इसी प्रोड्क्शन हाउस के बैनर तले इन दिनों वे मैथली फिल्म 'जक्शन हॉल्ट' का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मधुबनी में इन दिनों जोरों शोरों से चल रही है। इससे पहले उनकी फिल्म 'मिथिला मखान' के जरिये उन्होंने खूब तारीफें बटोरी।

'मिथिला मखान' के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

'मिथिला मखान' के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

इतना ही नहीं, 'मिथिला मखान' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उन्होंने इससे पहले हिंदी में वन्स अपॉन टाइम इन बिहार और भोजपुरी में देसवा बनाकर खूब वाहवाही बटोरी। अब एक बार फिर से नई फिल्म 'जक्शन हॉल्ट' लेकर आ रहे हैं। नीतू - नितिन की फिल्मों की ख़ास बात ये रही है कि उनकी फिल्मों में बिहार और बिहारी कलाकार दिखते हैं। उनका कहना भी है कि वे बिहार के कलाकारों की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का प्रयास करते हैं। इस तरह उनके कैमरे की नजर से बिहार की रियल तस्वीर भी दर्शकों के सामने आती हैं, जिससे बिहार का गौरव बढ़ता है।

बिहारी होना गर्व की बात: नीतू

बिहारी होना गर्व की बात: नीतू

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव कहती भी हैं कि बिहारी होना हमारे लिए गर्व की बात है। जब हम हॉलीवुड की फिल्म कर रहे थे, तो वहां भी लोग बिहार को लेकर उत्सक नजर आते थे। भगवान् बुद्ध की ख्याति दुनिया भर में है, वे लोग उनके बारे में बात करते थे। ये हमारे लिए प्राउड मोमेंट होता था। वहीं, नितिन कहते हैं कि सिनेमा ने बिहार को उस रूप में आज तक नहीं दिखाया, जो बिहार की खासियत और खूबसूरती है। हमारा प्रयास है कि हम अपने बिहार के गौरव को दुनिया के सामने लाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+