नीना गुप्ता ने की थी सीक्रेट वेडिंग, सालों बाद दिखाई शादी की पहली झलक, मसाबा को पहचानना हुआ मुश्किल

Neena Gupta Wedding Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी शादी विवेक मेहरा से की थी। जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। फिर चाहे वह बॉलीवुड से जुड़ा मुद्दा हो या फिर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी। नीना गुप्ता ने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से दूसरी शादी की थी। कपल की शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीर साझा की।

Neena Gupta

नीना गुप्ता की शादी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह रेड साड़ी पहनकर काफी सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाकर अपने लुक को पूरा किया है। इसके अलावा फोटो में विवेक ब्लैक ब्राउन कलर का कुर्ता और व्हाइट रंगा का पायजामा पहना हुआ है। इस दौरान नीना की बेटी मसाबा गुप्ता में छाता पकड़े हुए दिखाई दीं।

नीना गुप्ता की शादी की फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बहुत ही कम लोगों के बीच हुई। वहीं मसाबा को तस्वीर में देखकर कई फैंस दंग रह गए। उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा, मेरी सिंपल शादी की तस्वीर। फिलहाल कपल की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि, नीना गुप्ता की पहली शादी टूट गई थी। इसके बाद उनकी लाइफ में दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स आए। दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया। माना जा रहा था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में विवियन ने शादी करने से मना कर दिया था। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा विवियन से हुईं। दोनों के ब्रेकअप के बाद नीना ने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+