'जब पुरुष गर्भवती होने लगेंगे...', Feminism पर ये क्या बोल गईं नीना गुप्ता? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Neena Gupta On Feminism: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो कि किसी भी मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान फेमिनिज्म पर कुछ ऐसा कह दिया जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक्ट्रेस ने इसे फालतू का मुद्दा बताया।

हाल ही में, नीना गुप्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट शो में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी। लेकिन इस दौरान उन्होंने फेमिनिज्म पर काफी कुछ कहा। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा।

Neena Gupta

रणवीर इलाहाबादिया ने नीना गुप्ता से फेमिनिज्म पर सवाल पूछा। जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को फालतू के फेमिनिज्म जैसे मुद्दे के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। इसके बजाय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने पर फोकस करना चाहिए। अगर आप एक हाउसवाइफ होकर घर संभालती हैं तो खुद को फिर छोटा नहीं समझना चाहिए।'

नीना गुप्ता ने आगे पुरुष और महिलाओं की बराबरी पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर महिलाओं और पुरुषों की बराबरी की बात रही तो ऐसा कुछ नहीं होता। जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे, उस दिन हम बराबर हो जाएंगे। हमेशा सभी महिलाओं को खुद को कभी कम नहीं समझना चाहिए। हर किसी को कभी न कभी अपनी जिंदगी में किसी न किसी रूप में पुरुष की जरूरत होती है।"

नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। पहले ये फिल्म इस साल के अंत में दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ाकर अगले साल की कर दी है। फिल्म में नीना गुप्ता के अलावा सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+