64 साल की उम्र में Neena Gupta ने पहनी ऐसी अजीब ड्रेस, ट्रोलर्स बोले- 'उम्र का तो लिहाज कर लो'

Neena Gupta Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को स्टाइलिश क्वीन माना जाता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस 64 साल की उम्र में अपने स्टाइल से यंग एक्ट्रेसेस को भी फेल कर देती हैं। हाल ही में 'ट्रायल पीरियड' की सक्सेस पार्टी में नीना गुप्ता पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने नए लुक से फैंस का दिल जीत लिया।

64 साल की उम्र में नीना गुप्ता तमाम बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। 'ट्रायल पीरियड' की सक्सेस पार्टी में नीना गुप्ता ने जिस तरह से अपने आउटफिट को कैरी किया था उसकी वजह से वह काफी चर्चा में आ गईं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने बेहद क़ॉन्फीडेंस के साथ जमकर पोज दिए।

Neena Gupta

नीना गुप्ता की सामने आई इस वीडियो में उन्हें ब्लैक कलर की सेक्सी ड्रेस में स्पॉट किया गया। वह जैसी ही कार से उतरती हैं तो वह पैपराजी को जमकर पोज देती हैं। इस आउटफिट में नीना गुप्ता बेहद हॉट लग रही हैं। उन्हें देख कर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा की उनकी उम्र 64 साल है। वीडियो में नीना गुप्ता का कॉन्फीडेंस साफ नजर आ रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लाइफ में कॉन्फिडेंस से जीना चाहिए, जो अच्छा लगे वो करो, लोगों की परवाह किए बिना, लाइफ है एक न एक दिन पूरी हो ही जाएगी'। वहीं एक ने लिखा, 'हमें उन्हें इस तरह से जज नहीं करना चाहिए एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'

इसके अलावा कई फैंस को उनका ये अवतार खास पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें उम्र का लिहाज करने की राय दी। एक यूजर ने लिखा, 'उम्र का थोड़ा लिहाज करके कपड़े पहनने चाहिए आंटी जी, आपको ये शोभा नहीं देते।' वहीं एक ने लिखा- 'मुझे लगा ये पूजा भट्ट हैं।' एक ने लिखा, 'ऐसी ड्रेस इन्होंने जवान में नहीं पहनी होगी और अब ये बुढ़ापे में पहन रही हैं।' फिलहाल नीना गुप्ता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+