Vivian Richards पर Ramiz Raja को रेसिस्ट कमेंट करना पड़ा भारी, नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने लगा दी क्लास
Ramiz Raja On Vivian Richards: वर्ल्ड कप 2023 में अपनी हार के बाद से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स आए दिन विवादित बयान के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट किया। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।
अब्दुल रज्जाक के इस भद्दे कमेंट के बाद मामला शांत नहीं हुआ कि, अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने एक शो के दौरान वेस्टनडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स पर रेसिस्ट कमेंट किए जाने पर उनका मजाक बनाया। अब विवियन और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने उनके करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं कि मसाबा ने आखिर अपने पोस्ट में क्या लिखा।

मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को खूब खरी सुनाई। उन्होंने लिखा, "डियर रमीज राजा, ग्रेस एक ऐसा गुण हैं, जो बहुत ही कम लोगों के पास होता है। मेरे पिता, मेरी माता और मेरे पास ये बहुत ज्यादा है। आप कोई भी नहीं हो।"
मसाबा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "पाकिस्तान के नेशनल टीवी पर आपको इस तरह हंसता हुए देखकर मुझे दुख हो रहा है। जिस पर दुनिया ने 30 साल पहले हंसना छोड़ दिया है। सब भविष्य की तरफ देखें। हम तीनों ही अपना सिर ऊपर करके चल रहे हैं"। मसाबा यहीं नहीं रूकी बल्कि अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी उन्होंने एक पोस्ट डाला।
मसाबा गुप्ता ने लिखा, 'हम साल 2024 के लगभग काफी नजदीक हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं आपका यहां खुलकर नाम लूंगी क्योंकि आपने रंगभेद और मेरी मां का टीवी में सबके सामने मजाक उड़ाया और उनको लेकर भद्दा कमेंट किया। ये मेरे लिए एक बड़ी लड़ाई है।' फिलहाल मसाबा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर भद्दा कमेंट किया। उन्होंने पाकिस्तानी टीम की आलोचना की और एक्ट्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि, 'ऐसा लगता है कि खिलाड़ियों को खुद को सुधारने का इरादा नहीं है। नीयत अच्छी न हो और हम सोचे कि ऐश्वर्या राय से शादी करके समझदार बच्चे पैदा कर लें, तो ऐसा नहीं होगा।' उनके इस बयान पर शोएब अख्तर ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। बाद में अब्दुल को माफी मांगनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications