सालों बाद नीना गुप्ता का खुलासा- बचपन में दो बार हुआ शोषण, एक बार डॉक्टर के केबिन तो एक बार..

मुंबई, 18 अक्टूबर: ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा समय तय किया है। वो अपनी एक्टिंग के अलावा लगातार तारीफें पाती रही हैं। वहीं निजी जिंदगी में भी अपनी बेबाकी के लिए अक्सर वो सुर्खियों में आती रही हैं। इन दिनों नीना अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में है। नीना ने इसमें अपने परिवार, अफेयर, शादी, अलगाव, बेटी और फिल्म इंडस्ट्री के अपने सफर को लेकर लिखा है। नीना ने आत्मकथा में बचपन में अपने साथ हुए यौन उत्पीडन का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि दो बार उनके साथ ऐसा हुआ।

डॉक्टर ने की गलत हरकत

डॉक्टर ने की गलत हरकत

नीना गुप्ता ने अपनी किताब में लिखा कि बचपन में एक बार वे आंखों के डॉक्टर) के पास गई थीं। वो बताती हैं, डॉक्टर ने मुझे केबिन में बुला लिया और आंखों की जांच करने की बात रही। जब डॉक्टर ने मेरी आंखें चेक करने के बहाने मेरी बॉडी के दूसरे हिस्सों को छूना शुरू कर दिया। जिस तरह से मेरे शरीर को छुआ गया, उससे मैं बुरी तरह डर गई। मुझे बहुत बुरा लगा, मैं घर आकर मां को सबकुछ बताना चाहती थी लेकिन मुझे लगा कि शायद मां इसमें मेरी ही गलती निकाल देंगी। ऐसे में मैंने मां से कुछ नहीं कहा और रातभर रोती रही। डॉक्टर ने ये एक नहीं कई बार मेरा साथ किया।

टेलर ने भी किया शोषण

टेलर ने भी किया शोषण

नीना गुप्ता ने बताया है कि बचपन में उनके साथ गलत हरकत करने वाला शख्स एक टेलर था। जिससे वो कपड़े सिलाने जाती थीं। नीना बताती हैं, टेलर ने नाप लेने के बहाने गलत तरह से बॉडी पार्ट को छुआ। बचपन में मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं उसका विरोध कर सकूं या फिर मां को बता सकूं। इसलिए ये हुआ कि मैं बार-बार टेलर के पास जाती रही और इस सबका शिकार होती रही।

परिवार में रिश्तों को लेकर भी की बात

परिवार में रिश्तों को लेकर भी की बात

नीना गुप्ता ने अपने पारिवारिक रिश्तों पर भी बात की है। उन्होंने बताया है कि परिवार के बारे में बात करते हुए नीना ने बताया कि उनके पिता के दो परिवार थे। इन दोनों परिवारों के बीच उन्होंने खुद को बांटा हुआ था। मेरी मां के साथ मेरे पिता ने जो किया उसे छिपाने के लिए उन्होंने खुद को मार लिया। मुझे लगता है कि इसीलिए मैंने यह किताब तब लिखी है जब मेरे पिता, मां, भाई और भाभी इस दुनिया में नहीं हैं।

 नीना के पास हैं इस समय कई फिल्में

नीना के पास हैं इस समय कई फिल्में

नीना गुप्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि कुछ साल तक वो फिल्मों में बहुत एक्टिव नहीं थीं लेकिन साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' से उनकी वापसी हुई है। फिल्म के लिए उनको काफी तारीफ मिली है। नीना ने हाल ही में एक वेब सीरीज में भी काम किया है। नीना इन दिनों फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+