Neelkamal Singh का 'बदनाम सलाई बा' बना सुपरहिट, दर्द भरी कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, मिले करोड़ो व्यूज

Neelkamal Singh Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह एक बार फिर अपने गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि जैसे ही उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, वह तेजी से वायरल होने लगता है। इसी कड़ी में उनका गाना 'बदनाम सलाई बा' (Badnaam Salai Ba) दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुका है।

भोजपुरी गानों का बढ़ता क्रेज
आपको बता दें कि रिलीज के साथ ही इस गाने ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर धूम मचाई बल्कि श्रोताओं के दिलों में भी खास जगह बना ली। पिछले कुछ सालों में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का दायरा तेजी से बढ़ा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा अब देश के दूसरे हिस्सों में भी भोजपुरी गानों को खूब पसंद किया जा रहा है।

Neelkamal Singh Song

भोजपुरी गानों के लाखों-करोड़ो व्यूज

भाषा की सीमाएं पार करते हुए भोजपुरी गाने हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे गाने इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं और लाखों-करोड़ों व्यूज बटोरते हैं।

दिल को छू लेने वाली कहानी और दमदार परफॉर्मेंस

-'बदनाम सलाई बा' सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक भावनात्मक कहानी है, जिसे बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। इस गाने में नेहा पाठक (Neha Pathak) भी नजर आती हैं जिनके साथ नीलकमल सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। गाने में नीलकमल एक टूटे दिल वाले आशिक के किरदार में दिखते हैं जबकि नेहा पाठक उनकी प्रेमिका के रोल में हैं।

-कहानी में दोनों के बीच छिपे प्यार और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। जैसे ही उनके रिश्ते का सच परिवार के सामने आता है, हालात बदल जाते हैं और एक्ट्रेस को घर छोड़ना पड़ता है। इस मोड़ के बाद कहानी और भी भावुक हो जाती है, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है।

म्यूजिक और लिरिक्स ने बनाया गाने को खास

इस गाने की सफलता के पीछे इसकी मजबूत टीम का बड़ा योगदान है। आशुतोष तिवारी के लिखे बोल सीधे दिल को छूते हैं जबकि आशीष वर्मा का संगीत गाने को और भी प्रभावशाली बनाता है। निर्देशन सुमित कुमार ने किया है, जिन्होंने कहानी को स्क्रीन पर बखूबी पेश किया है। वहीं कोरियोग्राफी भी गाने की भावना के अनुरूप है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।

यूट्यूब पर छाया 'बदनाम सलाई बा'

बदनाम सलाई बा ने यूट्यूब पर शानदार प्रदर्शन किया है। ये गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने के साथ-साथ 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। दर्शकों का प्यार अब भी लगातार इस गाने को मिल रहा है, जिससे इसकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि

नीलकमल सिंह का ये गाना सिर्फ उनकी पर्सनल सफलता नहीं बल्कि पूरी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बढ़ते प्रभाव का उदाहरण है। लगातार हिट गाने देकर वह इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं और दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+