गोविंदा को नीलम कोठारी ने लंबे समय तक किया डेट! अब सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा-'हम दोनों के बीच...'

Neelam Kothari Govinda Affair: 90 के दशक में नीलम कोठारी और गोविंदा हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर के खूब चर्चे होते थे। अब एक्ट्रेस ने सालों बाद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

नीलम कोठारी और गोविंदा ने पहली बार फिल्म इल्जाम में साथ काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई इसके बाद गोविंदा और नीलम ने लगभग 14 फिल्मों में एकसाथ काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा नीलम को काफी पसंद करने लगे थे और उनके प्यार में पढ़ गए। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इसकी सच्चाई बताई।

Neelam Kothari

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में नीलम कोठारी ने कहा, 'मुझे लगता है कि लिंकअप पूरे खेल का हिस्सा था। उस समय जिसका दिल किया वो छाप दिया लेकिन स्पष्ट तौर पर किसी को नहीं पता था। कोई ना उन अफवाहों के बारे में सही से जानता ना ही सफाई पेश करने वाला था। उन दिनों हम प्रेस से डरते थे। अगर आप किसी के साथ भी 3 फिल्मों से ज्यादा कर रहे हैं तो ऐसा समझा जाता था कि डेट कर रहे हैं।'

गोविंदा ने अपने पुराने इंटरव्यू में नीलम कोठारी की तारीफ करते हुए कहा, वो जिस तरह हस्ती हैं उन्हें कोई भी अपना दिल दे बैठेगा। मैंने भी अपना दिल उन्हें दिया। मैं चाहता था कि पत्नी सुनिता, नीलम जैसी बन जाए।' उन्होंने यह भी याद करते हुए बताया कि उन्होंने सुनिता से कहा था कि वह उन्हें छोड़ दे और अपनी सगाई तोड़ दे। "मैं उससे शादी करना चाहता था। और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है।"

बता दें कि, नीलम कोठारी 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। 1985 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने अगले दशक में 30 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें सलमान खान की हिट फिल्म हम साथ साथ हैं भी शामिल थी। 90 के दशक के अंत में उन्होंने फिल्मों को अलविदा लेकर अपने ज्वैलरी बिजनेस शुरू किया। फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+