विग्नेश की इस हरकत से नयनतारा को हुआ करोड़ों का नुकसान, क्या नेटफ्लिक्स रद्द करेगा मेगा डील?

नयनतारा और विग्नेश ने अपनी शादी की सभी रस्मों की एक वीडियो एलबम की स्ट्रीमिंग करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ एक मेगा डील की थी। हालांकि, अब उनकी इस डील पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं।

मुंबई, 15 जुलाई: नयनतारा और विग्नेश जून 9 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। ये शादी तमिल सिनेमा की सबसे ग्रैंड वेडिंग में से एक थी। ऐसे में खबरें भी थीं कि दोनों ने अपनी शादी की सभी रस्मों की एक वीडियो एलबम की स्ट्रीमिंग करने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ एक मेगा डील की थी। हालांकि, अब उनकी इस डील पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं।

नेटफ्लिक्स के साथ साइन थी डील

नेटफ्लिक्स के साथ साइन थी डील

दरअसल, नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून 2022 को ग्रैंड वेडिंग की थी। ऐसे में अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए कपल ने नेटफ्लिक्स के साथ एक डील की थी।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी थीं एल्बम

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी थीं एल्बम

डील के तहत शादी की सभी रस्मों की एक वीडियो एल्बम नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जानी थी, जिसके लिए कपल के साथ नेट्फ्लिक्स ने 25 करोड़ की डील साइन की थी। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, नेटफ्लिक्स अब इस डील से हाथ पीछे करता दिख रहा है।

विग्नेश ने की ऐसी हरकत

विग्नेश ने की ऐसी हरकत

हाल ही में नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी को एक महीना पूरा हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस के पति विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स

तस्वीरों में शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत और एआर रहमान जैसे बड़े सितारे कपल को शादी की मुबारकबाद देते दिख रहे थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि विग्नेश के इस कदम से नेटफ्लिक्स ने अपना फैसला बदल लिया है।

क्या थी नेटफ्लिक्स की शर्त

क्या थी नेटफ्लिक्स की शर्त

ओटीटी मालिक नेट्फ्लिक्स नहीं चाहता था कि विग्नेश शिवन और नयनतारा की शादी से जुड़ी तस्वीरें तब तक सोशल मीडिया पर आएं, जब तक कि वे स्ट्रीम ना हों।

25 करोड़ का नुकसान झेल सकती हैं नयनतारा

25 करोड़ का नुकसान झेल सकती हैं नयनतारा

अब विग्नेश शिवन के इस कदम से नेटफ्लिक्स ने कपल के साथ हुई इस डील को रद्द बनाने का मन बना लिया है। ऐसे में अगर ये डील रद्द होती है तो कपल को 25 करोड़ का नुकसान हो सकता है।

नेटफ्लिक्स ने उठाया शादी का खर्च

नेटफ्लिक्स ने उठाया शादी का खर्च

रिपोर्ट्स की मानें, तो नयनतारा और विग्नेश की शादी का पूरा खर्चा नेट्फ्लिक्स ने उठाया था। महाबलीपुरम के फाइव स्टार होटल में रूम बुकिंग से लेकर, बीच पर शीशे का महल खड़ा करने तक... इसके साथ ही खाने से लेकर महंगे मेकअप आर्टिस्ट्स से लेकर सुरक्षा गार्ड्स और खाने तक की व्यवस्था शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+