तमाम आरोपों के बाद अब पत्नी आलिया से समझौता करना चाहते हैं Nawazuddin Siddiqui, रखी ये अहम शर्तें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब कानूनी मुद्दों से समझौता करने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने अपने बच्चों के खातिर अब अपनी याचिका वापस लेने के लिए भी तैयार हैं।

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui on Wife Aaliya: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच विवाद चल रहा है। एक्टर की पत्नी ने उन पर घर से निकालने और रेप का गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन अब इस मामले से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। खबर है कि, एक्टर अपनी पत्नी से बच्चों के खातिर समझौता करने के लिए तैयार हैं।

पत्नी से समझौता करने के लिए तैयार हैं नवाज

पत्नी से समझौता करने के लिए तैयार हैं नवाज

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने वीडियो शेयर कर एक्टर पर आरोप लगाया था कि, नवाज ने उन्हें और उनके बच्चों को देर रात घर से निकाल दिया है। वह अपने बच्चों का ध्यान सही से नहीं रखते हैं। ना ही नवाज उनके खर्चों के लिए पर्याप्त पैसे देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब लगता है दोनों के बीच अब ये विवाद जल्द ही खत्म होने वाला है।

एक्टर ने रखी ये शर्तें

एक्टर ने रखी ये शर्तें

जानकारी के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉम्बे हाई कोर्ट याचिका वापस लेने के लिए कुछ शर्ते रखी हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि अगर उन्हें अपने दोनों बच्चों यानि और शोरा से मिलने की इजाजत दी जाती है तो वह अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस ले लेंगे। याचिका दायर करने के पीछे वजह थी कि, एक्टर के दोनों बच्चे दुबई में थे और वह उन दोनों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।

नवाज ने इस वजह से दायर की थी याचिका

नवाज ने इस वजह से दायर की थी याचिका

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे से अपने बच्चों से मिल नहीं पाए हैं। इसलिए उन्हें अब चिंता सताने लगी है। अगर उनकी पत्नी आलिया उन्हें बच्चों से मिलने की इजाजत देंगी तो वह इस याचिका को वापस ले लेंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अब दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म होने की संभावना है।

आलिया के वकील ने किया दावा

आलिया के वकील ने किया दावा

जहां कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील ने उनका पक्ष रखा। वहीं आलिया के वकील ने उनकी इस याचिका को बेफिजुल बताया। वकील ने कहा, 'जब इसे दायर किया गया था तो मेरी क्लाइंट दोनों बच्चों के साथ अभिनेता की मां के बंगले में रह रही थीं। लेकिन जब वह बच्चों के साथ अभिनेता की मां के घर पर रह रही थीं, तो यह कैसे हो सकता है कि वह नहीं जानते थे कि बच्चे कहां हैं? वह अपने बच्चों से कभी भी मिल सकते हैं इसमें मेरे क्लाइंट को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह खुद ही नहीं मिल रहे हैं'।

नवाजु्द्दीन ने पत्नी पर लगाया था आरोप

नवाजु्द्दीन ने पत्नी पर लगाया था आरोप

इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पोस्ट शेयर कर दावा किया था कि आलिया केवल और पैसे लेना चाहती हैं। नवाजुद्दीन ने लिखा कि आलिया पहले भी ऐसा ही कर चुकी हैं, जब उन्हें उनकी मांग के अनुसार भुगतान किया गया तो उन्होंने केस वापस ले लिया। उन्होंने आगे कहा, "मेरे बच्चे जब भी छुट्टियों में भारत आते थे तो वह अपनी दादी के पास ही रहते थे। उन्हें कोई घर से कैसे निकाल सकता था? जबकि मैं उस वक्त घर में ही था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+