'मैंने 19 साल तक झेला', नवाजुद्दीन से जुड़ी सारी यादें मिटाना चाहती है पत्नी आलिया, बताई वजह
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बिग-बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की।
Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui: फैंस सुपरस्टार सलमान खान के पॉपुलर शो बिग-बॉस के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये जानने के लिए कि आखिर शो में कौन धमाल मचाने वाला है। इस बार बिग-बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक्टर्स के अलावा कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने भी हिस्सा लिया। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी पत्नी आलिया सिद्दीकी भी कंटेस्टेंट के तौर पर शो में नजर आ रही हैं।
आलिया सिद्दीकी की हुई बिग-बॉस में एंट्री
17 जून 2023 को बिग-बॉस ओटीटी 2 पर आलिया सिद्दीकी की ग्रैंड एंट्री हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की। शो के होस्ट सलमान खान ने जब आलिया से पूछा कि शो का हिस्सा बनने पर नवाजुद्दीन की कैसी प्रतिक्रिया थी। आलिया ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'नवाज ने इस फैसले में मेरा साथ दिया और हमारे बच्चों की देखभाल करने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझे केवल बिग बॉस ओटीटी 2 पर फोकस करने के लिए कहा है।'

'मैंने यह 19 साल झेला है'
इसके अलावा आलिया सिद्दीकी ने यह भी कहा कि मेरी पहचान हमेशा से एक स्टार की बीवी के नाम से होती थी। साथ ही उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलासा किया और कहा, 'जब आपके रिश्ते की कोई इज्जत नहीं होती तो वह रिश्ता कमजोर हो जाता है। मैंने यह 19 साल झेला है, जब अंदर कोई सुनने वाला नहीं होता है, तो आप इसे बाहर चिल्लाते हैं और मैंने भी ऐसा ही किया। मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करना चाहती हूं और इसलिए मैं बिग बॉस में हूं।'
इस वजह से बिग-बॉस में आलिया ने लिया हिस्सा
आलिया इस बारे में बात करते हुए आगे कहती हैं कि, 'मैं अपनी लाइफ में कुछ करना चाहती थी, मैं खुद कुछ बनना चाहती हूं अपनी पहचान बनाना चाहती हूं। इसलिए बिग बॉस ओटीटी 2 ने मुझे अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए सही मंच दिया।' बता दें कि आलिया सिद्दीकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों वह अपनी मैरिड लाइफ की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने पति नवाज पर कईं गंभीर आरोप लगाए थे।
जल्द होगा आलिया-नवाज का तलाक
आलिया सिद्दीकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। जैसी ही कानूनी कार्रवाई पूरी होगी तो दोनों का तलाक हो जाएगा। इसके अलावा बीते दिनों आलिया ने मिस्ट्री मैन संग तस्वीर शेयर की थी। जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे थे आलिया की लाइफ में एक शख्स की एंट्री हो चुकी है और वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications