'द केरल स्टोरी' पर दिए अपने पुराने बयान से पलटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अब इसको दिया सारा दोष

Nawazuddin Siddiqui On The Kerala Story: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने द केरल स्टोरी पर लगे बैन को लेकर पहले जो बयान दिया था अब उससे साफ मुकरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

nawazuddin

Nawazuddin Siddiqui On The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हो लेकिन इसके रिलीज के पहले से शुरू हुआ विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग जहां इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगने को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बयान दिया था। लेकिन अब वह अपने बयान से पलटते नजर आ रहे हैं।

नवाजुद्दीन ने बयान पर दी सफाई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पुराने बयान पर सफाई देने के लिए सामने आए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में दर्शकों को नाराज न करते हुए उन्होंने साफ किया है कि द केरल स्टोरी को लेकर उन्होंने जो कुछ भी कहा है उसका गलत मतलब निकाला गया है।

अपने बयान से पलटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अब फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर अकाउंट ट्वीट करते हुए लिखा है- कृपया केवल कुछ व्यूज और हिट पाने के लिए झूठी खबरें फैलाना बंद करें, इसे सस्ती टीआरपी कहते हैं। मैंने कभी नहीं कहा और मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी फिल्म कभी भी प्रतिबंधित हो। फिल्मों पर प्रतिबंध लगाना बंद करें। फेक न्यूज फैलाना बंद करें।

'द केरल स्टोरी' के बैन पर पहले कही थी ये बात
आपको बता दें कि नावजुद्दीन सिद्दीकी इससे पहले फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर कहा था कि किसी भी फिल्म पर रोक नहीं लगनी चाहिए। सबको हक है अपनी बात कहने का, फिल्म उसका एक जरिया है, ऐसे में आप अभिव्यक्ति पर बैन कैसे लगा सकते हैं। लेकिन अगर कोई फिल्म लोगों को आहत कर रही है तो वह गलत है।

'द केरल स्टोरी' ने अब तक कमाए 200 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि गत 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने तीन हफ्तों में करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि इस फिल्म का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपए ही था। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+