'इससे अच्छा अर्चना को लेते', 3 घंटे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनें ट्रांसजेंडर, यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फिल्म हड्डी के लिए उनका मेकअप किया जा रहा है।

Nawazuddin Siddiqui Haddi Look: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर बेहतरीन विषय पर बनी फिल्म अपने फैंस के बीच लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'हड्डी' का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी महिला बने हैं और ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगे। हालांकि उन्होंने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत करनी की है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कैसे किया खुद को 'हड्डी' के लिए तैयार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कैसे किया खुद को 'हड्डी' के लिए तैयार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म हड्डी में एक टांसजेंडर का किरदार निभाने के लिए कमर तोड़ मेहनत की है। जब से इस फिल्म पोस्टर रिलीज हुआ था तभी से एक्टर अपने लुक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। किसी ने उनकी अर्चना पुरन सिंह से तुलना की, तो किसी ने एक्टर की काफी सरहाना भी की। इस बीच फिल्म के सेट से एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक्टर ने खुद को ट्रांसजेंडर के लिए तैयार किया है।

मेकअप में लगते हैं पूरे 3 घंटे

मेकअप में लगते हैं पूरे 3 घंटे

वीडियो में देखा जा सकता है कि नवाजुद्दीन सिद्दी एक मेकअप रूम में हैं। कुर्सी पर बैठे एक्टर को मेकअप आर्टिस्ट तैयार कर रहा है। एक्टर के पहले चेहरे पर मेकअप किया जाता है और फिर उनकी हेयरस्टाइल बनाई जाती है। इस वीडियो में मेकअप के छोटे-छोटे क्लिप शेयर किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बालों में कई सारे क्लिप लगाए जाते हैं और बालों में विग लगाकर उनके हेयर स्टाइल सेट की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में एक्टर को लगभग 3 घंटे लगे। ऐसा मेकअप करके वह अपनी अगली फिल्म हड्डी के लिए तैयार हुए। वीडियो को देख ये साफतौर पर कहा जा सकता है कि, एक्टर ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सभी लोग उनकी तुलना एक बार फिर अर्चना पुरन सिंह से कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'इससे अच्छा तो सीधे अर्चना पुरन सिंह को ही ले लेते मेकअप का खर्चा बच जाता'। एक ने लिखा- 'नवाजुद्दीन से अर्चना सिर्फ 3 घंटे में, तालियां'। वहीं कुछ फैंस ने नवाजुद्दीन की जमकर तारीफ भी की।

कब रिलीज होगी फिल्म 'हड्डी'?

कब रिलीज होगी फिल्म 'हड्डी'?

बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्मी करियर में ये पहली फिल्म होगी जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई दिए। हालांकि इस फिल्म का अब तक पोस्टर रिलीज किया गया है। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि ये फिल्म साल 2023 में रिलीज की जाएगी। देखना होगा कि, एक्टर की ये कड़ी मेहनत क्या रंग ला पाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+