पहलगाम अटैक पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'कश्मीरियों के दिल में प्यार है लेकिन'
Nawazuddin Siddiqui: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लोग आज भी इस हादसे से डरे हुए हैं। गत 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
पहलगाम में हुए हमले से डरे हुए हैं लोग
पहलगाम में हुई ये घटना इतनी भयावह थी कि लोगों ने अभी तक इस पर चर्चा करना बंद नहीं किया है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। लोगों के अंदर इस घटना को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया अपना रिएक्शन
इस घटना के बारे में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, रजनीकांत, कमल हासन जैसे बड़े कलाकारों ने इस घटना को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
अटैक को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुस्सा
-वहीं अब इस आतंकी हमले को लेकर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी गुस्सा फूटा है। एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हमले पर खुलकर बात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है- मुझे इस घटना से बहुत दुख और गुस्सा है।
-नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है- हमारी सरकार काम कर रही है और उन लोगों को सजा जरूर मिलेगी। हम लोग यही उम्मीद कर रहे हैं, जो भी हुआ है वो बहुत ही बुरा हुआ है और ये बहुत शर्मनाक है। मैंने वहां के लोगों की कुछ चीजें देखी हैं, वहां के लोगों में इस चीज को लेकर बहुत गुस्सा है, हमारे सब भाई हैं।
'कश्मीरी लोग बहुत प्यार करते हैं'
-नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा है- जिस तरह से कश्मीरी बाहरी लोगों का वेलकम करते हैं, वो पैसे से भी ऊपर है। कश्मीरी लोगों के दिलों में हम सबको लेकर इतना प्यार है, जो भी लोग कश्मीर घूमने जाते हैं, वो वहां से वापस आकर कश्मीरियों की खूब तारीफ करते हैं। कश्मीरियों के दिल में प्यार है लेकिन इस हादसे से सब टूट गया है। हालांकि ये जो हादसा हुआ है उसे लेकर मुझे बहुत गुस्सा है। पता नहीं हमारी जमीन पर ये कैसे हो गया।
-नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- इस पूरी घटना में सबसे अच्छी बात ये हुई कि पूरा देश एक हो गया। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
-आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कोस्टाओ' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म आगामी 1 मई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications