'हड्डी' से आउट हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फर्स्ट लुक, खूंखार औरत के भेष में पहचानना मुश्किल

फिल्म हड्डी से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना जो लुक शेयर किया है, वो काफी डराने वाला है। एक्टर का ये बोल्ड लुक देख एक बार के लिए तो उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है।

मुंबई, 23 अगस्त: नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। कई वेब सीरीज और फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले नवाजुद्दीन फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हर फिल्म में नवाज का अवतार कुछ अलग ही होता है। लेकिन इस बार फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला, जो शायद पहले कभी ना दिखा हो। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। इस लुक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। नए लुक में नवाज को पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

Nawazuddin siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म हड्डी से एक्टर का ऐसा लुक आउट हुआ है, जिसके देखकर फैंस के होश उड़ गए। साल 2023 में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में नवाज एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जो फैंस के लिए बिल्कुल ही नया है।

एक्टर के लुक की बात की जाए, तो उन्होंने ग्रे कलर का गाउन पहना हुआ है, जिसके साथ हैवी मेकअप किया हुआ है। स्टाइलिश बालों के साथ नवाज के लुक को कंप्लीट किया हुआ है। इस लुक में नवाज बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रहे हैं और उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

तस्वीर में नवाज की खून से लथपथ उंगलियां देखकर काफी हॉरर फीलिंग आ रही है। इसके साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसी तरीके का है। एक्टर ने खुद अपना ये बोल्ड लुक फैंस के साथ साझा किया है।

ट्विटर पर हड्डी से अपने फर्स्ट लुक की तस्वीर शेयर करते हुए नवाज ने लिखा- क्राइम का नया अवतार। इसके साथ ही एक्टर ने अपने इस एकदम न्यू और बोल्ड लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म में नवाज 'ड्रैग क्वीन' के किरदार में नजर आने वाले हैं।

बताते चलें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म को अक्षत अजय शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। नवाज इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को काफी यूनीक बताया है। इससे पहले एक्टर बदलापुर और सैक्रेड गेम्स में विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+