नवाजुद्दीन सिद्दीकी के हाउस हेल्पर ने मांगी माफी, बताया रो-रो कर क्यों एक्टर पर लगाया था झूठा आरोप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्पर ने गंभीर आरोप लगाते हुए रोते हुए कहा था कि उनके कारण वो दुबई में फंसी हुई हैं। वहीं अब एक्टर की हाउस हेल्पर सपना ने उनसे माफी मांगी है और बताया कि क्यों उन्होंने झूठा आरोप लगाया था

Nawazuddin Siddiqui house Helper : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्पर सपना रॉबिन मसीह ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से दुबई में फसी हुई हैं। हाउस हेल्पर ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें वीजा लेना है लेकिन एक्ब्टर ने उनका वेतन नहीं दिया जिस कारण विदेश में फंसी हुई हैं। वहीं अब एक्टर की हाउस हेल्प सपना ने नवाजुद्दीन पर लगाए गए उनके सभी आरोपों को 'झूठा' बताया है।

हाउस हेल्पर ने बताया क्यों लगाया था नवाजुद्दीन पर झूठा अरोप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि जो उन्होंने पहला वीडियो जारी किया था वो दबाव में किया था। नए वीडियो में सपना एक्टर से अपने द्वारा लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा उन्होंने पहला वीडियो दबाव में डाला था। याद रहे ये वो ही महिला है जिसने रोते हुए एक्टर पर आरोप लगाए थे और मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

"मैं आपका बुरा नहीं चाहती, क्योंकि...
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार सपना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नवाज़ुद्दीन से वो कहती नजर आ रही है कि "मैं आपका बुरा नहीं चाहती, क्योंकि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। इसकी वजह से मैं आपसे बहुत बहुत माफ़ी चाहती हूं।

जो भी मैडम ने किया वो एक झूठा केस था
सपना ने कहा जो मीडिया में दिखाया, जो मैडम ने किया केस में, जो भी किया वो एक झूठा केस था और मैं नहीं चाहता आप पर कोई भी एक्शन आए। आप बस घर वापस आ जाए। आई एम सो सॉरी नवाज़ सर। मैं आपसे हाथ जोड़ के माफी मांगती हूं।

सपना का वीडियो को एक्टर की वाइफ के वकील ने किया था शेयर
बता दें हाउस हेल्पर का रोते हुए वीडियो नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील रिजवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। वीडियो में रोते हुए सपना कहती नजर आ रही वह दुबई वाले घर में बिना-खाए पिए रह रही हैं। नवाज ने उन्हें इस हाल में वहां अकेला छोड़ा हुआ है। सपना ने नवाज पर सैलेरी न देने का भी आरोप लगाया है।
The video & my statement speaks for itself. Govt authorities are requested to urgently rescue the house help of @Nawazuddin_S from Dubai where the girl is in a state of Solitary Confinement@cgidubai @UAEembassyIndia @LabourMinistry @HRDMinistry@MEAIndia @CPVIndia @OIA_MEA pic.twitter.com/EyQ8DiHPG2
— Advocate Rizwan Siddiquee (@RizwanSiddiquee) February 19, 2023
सपना रॉबिन मसीह कौन है?
एक वकील ने कहा कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सपना रोबिन मसीह को एक अनाम संस्था ने सेल्स मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन, वह दुबई में नवाज़ुद्दीन के छोटे बच्चों की देखभाल कर रही थी, जहां उनके बच्चे स्कूल में पढ़ाई करते हैं।
Recommended Video


दुबई से मुंबई आ चुके हैं नव़ाज के पत्नी और बच्चे
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया जिनके साथ एक्टर का लंबे समय से तनाव चल रहा है उन्होंने 2021 में अपने दो बच्चों शोरा और यानी के साथ दुबई चली गई। आलिया और उनके बच्चे पिछले साल भारत वापस आ गए और यारी रोड में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया।












Click it and Unblock the Notifications