'नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की 3 शादी, प्रेग्नेंट भाभी को मारी लात', एक्टर के छोटे भाई शमास ने लगाई आरोपों की झड़ी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मानहानि के मुकदमे के बाद उनके छोटे भाई शमास सिद्दीकी ने एक्टर पर आरोप लगाया कि उन्होंने अब तक तीन शादी की हैं।

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui Big Allegation: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लगातार उनका पारिवारिक विवाद बहुत गरमाता जा रहा है। हाल ही में खबर आई थी एक्टर अपना केस वापस लेने के लिए तैयार हैं जिसके लिए उन्होंने पत्नी आलिया से शर्त लगाई थी कि, वह एक्टर को अपने बच्चों से मिलने देंगी। इस बीच एक्टर के छोटे भाई शमास सिद्दीकी ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही चौंकाने वाला खुलासा भी किया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई का बड़ा खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई का बड़ा खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल में ही अपने छोटे भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी पर मानहानि का केस दर्ज कराया। अब एक्टर के भाई ने उन्हें लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर के भाई ने दावा किया है कि, उन्होंने तीन शादियां की हैं। जिनमें एक शादी लॉकडाउन के दौरान की गई थी।

एक्टर ने भाभी के पेट पर मारी थी लात

एक्टर ने भाभी के पेट पर मारी थी लात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी ने ट्विटर में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर एक्टर के खिलाफ 11 आरोप लगाए हैं। उन्होंने नवाज पर आरोप लगाया कि, एक्टर ने अपनी ही भाभी के पेट पर लात मारी थी, जब वो प्रेग्नेंट थी। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट के जरिए कुछ ऐसे राज खोले जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

एक्टर के खिलाफ लगाई आरोपों की झड़ी

एक्टर के खिलाफ लगाई आरोपों की झड़ी

नवाज के भाई शमास नवाज ने सोशल मीडिया पर एक्टर पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'खुद को गरीब किसान का बेटा कहते हो,जबकि करोड़ों के जमीन के मालिक हो। क्या चाहते हो कि तुम्हारी वैल्यू 100 करोड़ की है और सभी लोग तुम्हें सता रहे हैं। जो भी लोग तुम्हें अच्छे से जानते हैं उनके लिए तुम्हारी वैल्यू सिर्फ जीरो है'। इसके अलावा भाई ने दावा किया कि नवाज पर मीटू के आरोप लगे हैं।

भाई ने लगाए 11 गंभीर आरोप

आइए जानते हैं शमाज सिद्दीकी ने अपने भाई और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कौन से 11 आरोप लगाए हैं।
1. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अब तक तीन शादी की। एक शादी निशा से लॉकडाउन में की। जबकि पहली पत्नी फोजिया, जिससे 2007 में तलाक ले लिया।
2. नवाज ने अपनी भाभी आफरीन को लात मारी थी, उस वक्त वह प्रेग्नेंट थी। उन पर केस दर्ज है।
3. दो बार मीटू के आरोप लग चुके हैं।
4. इनकी बायोग्राफी पर भी विवाद हुआ था।
5. ना खान और सोनी दांडेकर मोलेस्टेशन कर चुके हैं नवाज पर केस दर्ज
6. सगे भाई अलमसुद्दीन सिद्दीकी ने की एफआईआर दर्ज, अब तक चल रहा है केस
7. तीजी साशा सिद्दीकी की फैमिली ने भी नवाज पर आरोप लगाए।
8. स्टाफ के साथ भी बदसलूकी कर चुके हैं नवाज, केस दर्ज।
9. विज्ञापन को लेकर कई केस दर्ज
10. टैक्स में झोल को लेकर भी केस हो चुके हैं दर्ज
11. घर की संपत्ति के बंटवारे को लेकर लगे आरोप। यहां देखें पूरा ट्वीट

पत्नी और बच्चों को नवाज ने निकाला घर से बाहर

पत्नी और बच्चों को नवाज ने निकाला घर से बाहर

बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले से जुड़े हर रोज नए अपडेट्स आ रहे हैं। पत्नी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि, एक्टर ने उनको बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। पूरा परिवार देर रात सड़कों पर भटकता रहा। जिसके बाद एक्टर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पत्नी आलिया सिद्दीकी ने ये सब पैसों के लिए कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+