Nawazuddin Siddiqui Birthday: कभी थे वॉचमैन, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कुल संपत्ति
Nawazuddin Siddiqui Birthday: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपने इस मेहनत के दम पर नवाजुद्दीन आज 96 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

Nawazuddin Siddiqui Birthday: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वह एक बहुत ही शानदार एक्टर हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ हर जगह होती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव में हुआ था। नवाजुद्दीन 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। ऐसे में जिम्मेदारी का बोझ उन पर हमेशा से ही ज्यादा रहा था। एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने खूब मेहनती की और आज उस परिश्रम के दम पर ही नवाजुद्दीन करोड़ों रुपए के मालिक हो गए हैं। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
नवाजुद्दीन ने केमिस्ट बन की थी नौकरी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है लेकिन वह हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। पढ़ाई के बाद नवाजुद्दीन नौकरी ढूंढने लगे थे। कई महीनों बाद उन्हें वडोदरा की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी मिल गई थी। इस कंपनी में केमिकल टेस्टिंग का खतरनाक काम होता था, लेकिन फिर भी नवाज ने यहां करीब एक साल तक काम किया था।
96 करोड़ की है कुल संपत्ति
नवाजुद्दीन ने एक्टिंग करियर के स्ट्रगल के दिनों में वॉचमैन और कुक का काम किया था। हालांकि आज नवाजुद्दीन अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपने इस मेहनत के दम पर नवाजुद्दीन आज 96 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। नवाजुद्दीन एक फिल्म करने के लिए करीब 6 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। पिछले कुछ सालों में बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उन्होंने अपनी फीस में बढ़ोतरी भी की है। फिल्मों के अलावा नवाज ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। हर विज्ञापन के लिए वह कम से कम एक करोड़ रुपए वसूलते हैं।
12 करोड़ के घर में रहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक बहुत ही शानदार लग्जीरियस घर में रहते हैं। इस आलीशान घर को उन्होंने साल 2017 में खरीदा था। इस घर की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए के आसपास है। अपने इस घर को नवाजुद्दीन ने बहुत ही प्यार से सजाया है। नवाजुद्दीन ने एक पोस्ट में बताया था कि जिस घर में वह अब रहते हैं उसका बाथरूम भी उनके उस घर से बड़ा है जहां वह स्ट्रगल के दिनों में रहते थे। नवाजुद्दीन के पास मर्सडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications