नवाजु्द्दीन सिद्दीकी का पत्नी आलिया से नहीं हुआ तलाक? बोलीं- 'तीसरे इंसान की वजह से हमारा रिश्ता...'
Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजु्द्दीन सिद्दीकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपनी 14वीं सालगिरह पर एक्टर के साथ फोटो शेयर की। एक्टर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद आलिया का ये पोस्ट देख फैंस दंग रह गए।
आलिया सिद्दीकी के पोस्ट को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए कि उनका नवाजुद्दीन से तलाक हुआ या फिर नहीं। अब हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आलिया ने नवाजुद्दीन संग रिश्ते पर बात की और बताया कि दोनों ने एकसाथ होली भी मनाई थी। इतना ही नहीं नए साल 2024 का जश्न मनाने के लिए नवाजु्द्दीन अपनी पत्नी और बच्चों के पास दुबई गए थे।

आलिया ने नवाजुद्दीन संग रिश्ते पर बातचीत करते हुए कहा, 'मेरे जीवन में कुछ चीजें बदल गई हैं। मुझे लगा जब हम दुनिया के साथ बुरी बातें शेयर करते हैं को हमें अच्छी बातें भी बतानी चाहिए। नवाज यहां थे इसलिए हम दोनों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर अपनी सालगिरह को सेलिब्रेट किया। सिर्फ सालगिरह ही नहीं हमने दुबई में नया साल भी साथ मनाया था।'
आलिया सिद्दीकी ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते में जिस वजह से दिक्कतें आई थी वो किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से थी। लेकिन अब हम दोनों के बीच सारी गलतफहमी खत्म हो चुकी हैं। अब बच्चे भी बड़े हो गए हैं तो हमारे पास अलग रहने का कोई विकल्प नहीं है। नवाज से दूर होकर बेटी शोरा काफी परेशान थी। वह ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसलिए हम दोनों ने मिलकर फैसला किया कि अब झगड़ा नहीं करेंगे और शांति से एकसाथ रहेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी सालगिरह मनाने के बाद वापस मुंबई आ चुके हैं। वहीं आलिया भी जल्द वापस आएंगी। बता दें कि पिछले साल आलिया ने एक्टर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि आलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह देर रात अपने बच्चों के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। दोनों के झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरीं हालांकि नवाजुद्दीन ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। खैर अब कपल के बीच सब ठीक हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications