'निष्पक्षता बनाए रखें...' 100 करोड़ मानहानि केस में कोर्ट ने नवाजुद्दीन और उनके भाई को दिए निर्देश
हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर मानहानिकारक बयान पोस्ट करने के लिए अपने ही भाई के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया था। इसके बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों को निर्देश दिया है।

हाल ही में बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक्टर नवाजु्द्दीन और उनके भाई को निर्देश दिया है कि वे निष्पक्षता बनाए रखने के लिए और आपसी मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के प्रयासों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ कोई पोस्ट ना अपलोड करें।
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ वक्त से नवाजुद्दीन और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी के बीच का विवाद कोर्ट तक जा पहुंचा है। अब हाल ही में बॉम्बे हार्ट कोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई को निर्देश दिया कि वे एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां या फिर पोस्ट ना करें।
हाल ही में बॉम्बे हार्ट कोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई को निर्देश दिया कि वे एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां या फिर पोस्ट ना करें। इसके साथ ही पीठ ने 3 मई को दोनों भाईयों को अपने वकीलों के साथ चेंबर में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।
बताते चलें कि इस मुकदमे में नवाजुद्दीन की पूर्व पत्नी जैनब का भी नाम है लेकिन बुधवार को एक्टर के वकील ने बताया कि कपल अपने मुद्दों को सही तरीके से शांति से हल करने की कोशिश कर रहे थे इसलिए एक्टर उनके खिलाफ मानहानि का केस नहीं चलाना चाहते।
वहीं नवाजुद्दीन के भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी की ओर से पेश वकील रूमी मिर्जा ने कहा कि उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के हस्तक्षेप के कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी के बीच बातचीत जारी है और इसी तरह से दोनों भाईयों के बीच भी शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दे को सुलझाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications