नव्या को क्यों पसंद है उत्तर प्रदेश? अमिताभ की नातिन का क्या है यहां से खास कनेक्शन, जानें

महिलाओं के लिए आवाज उठाने वाली नव्या नवेली नंदा स्मार्ट फेलोशिप प्रोग्राम को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस प्रोग्राम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम किया जाता है। इसी को लेकर हाल ही में वे लखनऊ पहुंची। यहां नव्या ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

नव्या ने कहा कि वे लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही हैं। अभी एआई की बातें सुन रहे हैं और इसकी वजह से काफी नौकरियां छिन रही हैं। चैट जीपीटी इसकी जगह ले रहा है।

Navya naveli

नव्या ने कहा कि महिलाओं को कैसे आगे लेकर जाना है, इसपर फोकस है। ताकि वो टेक्नोलॉजी के साथ काम करें। मैं करीब चार साल से महिलाओं के लिए काम कर रही हैं। मगर इसका ये मतलब नहीं है कि मैं पुरुषों की विरोधी हूं। महिलाएं बढ़ेंगी तभी तो देश बढ़ेगा।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने पापा की दुनिया ज्यादा देखी है। इसलिए बिजनेस को वे चुन रही हैं। मेरे नाना सदी ये महानायक अमिताभ बच्चन यूपी से ही हैं। ऐसे में यहां पर आकर कुछ करना मेरे लिए काफी स्पेशल है।

नव्या ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि वे इसके तहत सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि यूपी के अलग-अलग शहरों में जाकर वहां की महिलाओं को सशक्त करूंगी।

अपने करियर को लेकर नव्या ने कहा कि आप जिस फील्ड में जाना चाहें आपके अंदर उसके लिए पैशन होना बेहद जरूरी है। ऐसा नहीं कि लोग करते हैं तो हम भी यही करें। मेरा पैशन है समाज के लिए कुछ करना, बिजनेस की दुनिया में अपना नाम करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+