एक फ्रेम में श्वेता और जया बच्चन के साथ दिखीं नव्या नवेली नंदा, किसी ने नहीं देखा कैमरे की तरफ
मुंबई, फरवरी 20। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया की स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है और ये सब इसलिए नहीं कि वो बच्चन परिवार से ताल्लुक रखती हैं, बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज और सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस की वजह से वो काफी चर्चाओं में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अधिक एक्टिव रहने वालीं नव्या की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ एक फ्रेम में हैं।

फोटो में किसी लेडीज ने नहीं देखा कैमरे की तरफ
इस तस्वीर को श्वेता बच्चन ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो में तीनों लेडीज ने एथनिक वियर पहना है। फोटो में जया बच्चन ने लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी है और साथ में पारंपरिक आभूषण पहने हैं। वहीं श्वेता ने लंबी बाजू के ब्लाउज और गहनों के साथ कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हुई है। वहीं नव्या ने नीले रंग का आउटफिट और ज्वैलरी पहनी है। नव्या की सुंदरता देखते ही बन रही है। फोटो में नव्या अपनी मां श्वेता को देख रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन नीचे देख रही हैं।

अनमोल अंबानी की शादी की लग रही हैं फोटो
आपको बता दें कि यह फोटो टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी और कृष शाह की शादी की रस्मों की लग रही है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा है, "यू, मी एंड डुप्री"। आपको बता दें कि यह एक फिल्म का नाम है, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इससे पहले शनिवार को श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जया और टीना के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'Ft my Mamacitas!! नव्या ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए हार्ट आई वाली इमोजी पोस्ट की थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं श्वेता
आपको बता दें कि श्वेता बच्चन नियमित रूप से अपने परिवार के सदस्यों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई, अभिनेता अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर उन्होंने अपनी और जया की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी।












Click it and Unblock the Notifications