'कम उम्र में मुझसे ज्यादा वो...' नव्या नवेली नंदा ने आराध्या को लेकर किया बड़ा खुलासा, सलाह देने से किया इंकार

Navya Naveli Nanda: बच्चन परिवार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। आए दिन परिवार के बीच खटपट की खबरें छाई रहती हैं। इस बीच बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा का एक बयान काफी चर्चा में हैं। जब उनसे ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं आराध्या बच्चन पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। इन दिनों नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर वह अपने शो में मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत करती हैं। इस बीच उन्होंने ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ कहा।

Navya Naveli Nanda

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में नव्या नवेली नंदा से जब पूछा गया कि वह आराध्या बच्चन को क्या सलाह देना चाहती हैं। तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, 'मैंने ये पहले भी कहा है कि वो इस उम्र में मुझसे कही ज्यादा होशियार है, मैं इस उम्र में उतनी होशियार नहीं थी और आज कल के बच्चों में ये ट्रेंड भी है कि वो सभी चीजों के बारे में जानते हैं और वो हमसे समझ के मामले में बहुत आगे होते हैं।'

नव्या ने आराध्या के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'आजकल की जनरेशन हमसे बहुत आगे है। मैं जब उनकी उम्र में थी तो इतनी जानकार या समझदार नहीं थी। मुझे लगता है कि हमारे बाद की पूरी जनरेशन आज काफी मजबूत हो चुकी है और ये इस दुनिया को बदलना चाहती है। इसलिए मैं आराध्या को क्या ही सलाह दूंगी, मैं खुद उससे बहुत कुछ सीखती हूं। वो चीजों के बारे में बहुत ज्यादा जागरूक है और वह बहुत ज्यादा समझदार भी है। घर में चीजें शेयर करने के लिए एक छोटी बहन मेरे पास है और मैं इससे बहुत ज्यादा खुश हूं।'

बता दें कि, एक्टिंग की दुनिया से दूर नव्या नवेली नंदा अपने बिजनेस से काफी ज्यादा कमाई कर लेती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन की तो वह 13 साल की हैं और अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ नजर आती हैं। इसके अलावा वह फिलहाल सोशल मीडिया से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+