नट्टू काका ने जब उधार लेकर भरी थी बच्चों की स्कूल फीस, 3 रुपए के लिए 24 घंटे करते रहे काम

मुंबई, 4 अक्टूबर: फिल्म और टीवी एक्टर घनश्याम नायक का रविवार को निधन हो गया है। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्‌टू काका के अपने रोल से घर-घर में पहचान बनाने वाले घनश्याम नायक 77 साल के थे। वो लंबे समय से उम्र में कैंसर से जूझ रहे थे। घनश्याम नायक ने बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरी किया था। उनका एक्टिंग करियर छह दशक से थी ज्यादा का रहा। उनकी मौत के बाद उनके पुराने इंटरव्यू भी याद किए जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह की चुनौतियों का उनको अपने करियर में सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' के 'Nattu kaka' का निधन, Cancer से हार गए जंग | वनइंडिया हिंदी
     24 घंटे काम के सिर्फ तीन रुपए

    24 घंटे काम के सिर्फ तीन रुपए

    घनश्याम नायक ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त वो सिर्फ तीन रुपए के लिए 24 घंटे काम करते थे। उन्होंने कहा था, करीब दो दशक साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में इतने पैसे नहीं थे, मैंने 24-24 घंटे काम किया है और इसके बदले में सिर्फ तीन रुपए मिलते थे। ये काफी मुश्किल वक्त था। बच्चों की स्कूल फीस देने में भी मुश्किल होती थी। कई दफा तो पड़ोसियों से घर का किराया और बच्चों की स्कूल फीस के लिए उधार मांगा है।

    तारक मेहता से बदली जिंदगी

    तारक मेहता से बदली जिंदगी

    घनश्यामम नायक ने बताया था कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से उनको जो शोहरत मिली, उसका काफी फायदा हुआ है। अच्छे पैसे मिले तो चीजें बदल गईं। इसके बाद तो मैंने मुंबई में घर भी लिया और जिंदगी भी काफी बदली। बता दें कि नायक के गले में कुछ गांठ हो गई थी। पिछले साल उनका ऑपरेशन हुआ और गांठें निकाली गईं थी। इसके बाद उनकी तबीयत में काफी सुधार भी हुआ लेकिन हाल ही में उनकी हालत फिर बिगड़ गई और 3 अक्टूबर को वो दुनिया छोड़ गए।

     दर्जनों फिल्मों में भी किया काम

    दर्जनों फिल्मों में भी किया काम

    घनश्याम नायक को भले ही ज्यादा पहचान टीवी पर आने के बाद मिली लेकिन उन्होंने फिल्मों में भी कोई कम काम नही किया था। अशोक कुमार की फिल्म मासूम में बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने एक्टिंग शुरू की थी। इसके बाद वो लगातार फिल्में करते रहे। उन्होंने तिरंगा, आंखें, लाडला, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनके छोटे रोल ही मिलते रहे। टीवी पर उन्होंने तारक मेहता.. के अलावा ख‍िचड़ी, एक महल हो सपनों का, दिल मिल गए, सारथी, साराभाई वर्सेज साराभाई में काम किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+