नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म 'परिणीता' के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Pradeep Sarkar Passed Away: 68 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म 'परिणीता' के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है।

Pradeep Sarkar Passed Away: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। खबर है कि 68 साल की उम्र में आज यानी 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे प्रदीप सरकार की मौत हो गई है। लोकप्रिय फिल्म मेकर प्रदीप सरकार ने परिणीता, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी हिट फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप सरकार डायलिसिस पर थे और उनका पोटैशियम लेवल काफी गिर गया था। ऐसे में अस्पताल में इलाज चलने के दौरान ही उनका निधन हो गया है।
सेलेब्स ने प्रदीप सरकार के निधन पर जताया शोक
प्रदीप सरकार और उनकी बहन माधुरी के बेहद करीबी रहीं एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने ट्विटर पर उनके निधन की पुष्टि की है। नीतू चंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- हमारे सबसे प्रिय निर्देशक प्रदीप सरकार दादा के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैंने उनके साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी फिल्मों को जीवन से बड़ा बनाने के लिए उनके पास एक सौंदर्य प्रतिभा थी। #Parineeta #lagachunrimeindaag से लेकर कई फिल्मों तक। दादा , आपको याद किया जाएगा। आरआईपी।
अजय देवगन ने दी प्रदीप सरकार को श्रद्धांजलि
देवगन ने भी ट्विटर पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा है- प्रदीप सरकार, 'दादा' के निधन की खबर हममें से कुछ लोगों के लिए पचा पाना अभी भी मुश्किल है। मेरी गहरी संवेदनाएं। मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। RIP दादा। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और हंसल मेहता ने भी दिवंगत फिल्ममेकर प्रदीप सरकार को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
प्रदीप सरकार की फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड
प्रदीप सरकार ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस के साथ की थी। क्रिएटिव डायरेक्टर-आर्ट के रूप में एड एजेंसी में 17 साल काम करने के बाद, उन्होंने एक विज्ञापन-फिल्म निर्माता के रूप में अपने डायरेक्शन का सफर शुरू किया था। विज्ञापनों के अलावा, प्रदीप सरकार सबसे अधिक म्यूजिक वीडियोज का भी निर्देशन कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'परिणीता' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications