हार्दिक संग तलाक के बाद पहली बार कैमरे में स्पॉट हुईं नताशा, चेहरा देख क्यों सवाल पूछने लगे फैंस?

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का घर टूटा तो फैंस भी टूट गए। फैंस उम्मीद जता रहे थे कि ये सब खबरें फर्जी होंगी। मगर दोनों जब वाकई अलग हुए तो हर कोई हैरान रह गया। अब नताशा स्टानकोविक को तलाक के बाद पहली बार पैपराजी ने अपने कैमरे में स्पॉट किया है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं।

Natasha

नताशा हाल ही में भारत लौटी हैं और अपनी मां के घर पर रह रही हैं। तब से उनकी कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह खुश नजर आ रही हैं और हार्दिक से अलग होने का कोई गम उनके चेहरे पर फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

नताशा स्टेनकोविक मुंबई में दिखीं
नताशा लंबे समय बाद दोस्तों के साथ मुंबई में नजर आईं। उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगीं। नताशा ने ब्लैक रंग का जिम आउटफिट पहना हुआ था, जिसने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक फोटो में नताशा ने चश्मा पहना हुआ है, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। ये चश्मा उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है।

इसके अलावा नताशा के गले में एक लॉकेट भी काफी ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। फैंस ने इस एक्सेसरी की खूब तारीफ की, जिससे उनके लुक में चार चांद लग गए। अपनी सैर के दौरान नताशा ने फोटोग्राफरों से बातचीत की। उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव ने वहां मौजूद सभी लोगों को इंप्रेस कर दिया।

दोस्तों के बिताए खास पल
एक तस्वीर में नताशा अपनी दोस्त को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं, ये एक ऐसा पल है जो कई फैंस को पसंद आया। इस तस्वीर ने खास तौर पर ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया।

हाल ही में तलाक की खबरों के बावजूद नताशा के चेहरे पर उदासी का कोई नामोनिशान नहीं था। सभी तस्वीरों में वह वाकई खुश और संतुष्ट दिख रही थीं। ऐसे में नताशा का लुक और उनका बिहेवियर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+