RRR और 'पुष्पा' को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने कह दी ये बड़ी बात, बोले- मैं ज्यादा देर तक इन्हें झेल......
Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दमदार एक्टरोंमें से एक नसीरुद्दीन शाह न सिर्फ बेहतरीन अभिनय करते हैं बल्कि वह अपनी बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। नसीरुद्दीन शाह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को लेकर अपनी राय लोगों के सामने रखी थी। अब उन्होंने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को लेकर अपनी अपना रिएक्शन दिया है। नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्होंने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और सुकुमार की 'पुष्पा' देखने की कोशिश की, लेकिन वो ज्यादा देर तक इन दोनों मूवीज को देखने के लिए स्क्रीन के सामने बैठ ही नहीं सके।
'आरआरआर' और 'पुष्पा' को लेकर नसीरुद्दीन शाह का बयान
नसीरुद्दीन शाह ने कुछ दिनों पहले ही 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'गदर' जैसी फिल्में की सफलता को 'परेशान करने वाला' बताया था। इस बयान के बाद उन्हें इन फिल्मों के डायरेक्टर सहित आम लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा था। लोगों ने जमकर उन्हें लताड़ा था। वहीं अब नसीरुद्दीन शाह ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'आरआरआर' और 'पुष्पा' देखने की कोशिश की थी, लेकिन वो ज्यादा देर तक इन दोनों मूवीज को देखने के लिए स्क्रीन के सामने बैठ ही नहीं सके।

'युवा पीढ़ी के पास ज्यादा जानकारी है'
वी आर युवा से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने ये भी बताया कि उन्हें युवा पीढ़ी पर बहुत भरोसा है। उन्हें लगता है कि 'तेरहवीं' और 'गुलमोहर' जैसी छोटी फिल्मों को जगह और स्वीकृति मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के पास ज्यादा जानकारी है। वह लोग काफी विकसित हैं। वहीं उन्होंने 'आरआरआर' और 'पुष्पा' को लेकर कहा- रोमांच के अलावा, मैं कल्पना नहीं कर सकता कि आपको इन फिल्मों से क्या ही मिलता है।
'साउथ की फिल्मों बॉलीवुड से ज्यादा अच्छी हैं'
नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा- मैंने 'पोन्नियिन सेलवन' देखी क्योंकि मणिरत्नम बहुत ही अच्छे फिल्ममेकर हैं और उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। नसीरुद्दीन शाह ने इससे पहले कहा था कि तमिल, कन्नड़, मलायलम और तेलुगू इंडस्ट्री से आने वाली फिल्में, बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों की तुलना में ज्यादा कल्पनाशील और ऑरिजनल हैं। ऐसे में लगो साउथ की फिल्मों को ज्यादा देख रहे हैं और अपना भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications