आखिर अचानक क्योंं पाकिस्तान पर बुरी तरह से भड़के नसीरुद्दीन शाह? बोले- लीगल एक्शन लूंगा...
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह एक बिंदास और बेबाक एक्टर हैं। वे अपनी हर बात को बड़ी ही बेबाकी के साथ रखते हैं फिर भले ही मुद्दा चाहे कुछ भी हो। इस बार एक्टर पाकिस्तान पर बुरी तरह से भड़के दिखे। बात यहां तक आ पहुंची कि नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तान के लोगों पर लीगल एक्शन तक लेने की बात बोल दी। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...

नसीरुद्दीन शाह की किताब And Then One Day: A Memoir एक शानदार किताब मानी जाती है। मगर अब इसी किताब को लेकर नसीरुद्दीन शाह काफी परेशान नजर आ रहे हैं इस परेशानी की वजह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि उनकी किताब को लेकर पाकिस्तान में धांधली हो रही है। दिग्गज अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सामने आया है कि मेरी संस्मरणों की किताब का एक अवैध उर्दू ट्रांसलेशन पाकिस्तान में न सिर्फ छपा है बल्कि धड़ल्ले से बिक भी रहा है। मैं साफतौर पर ये कहना चाहता हूं कि इस ट्रांसलेशन से मेरा कोई लेना देना नहीं है।
एक्टर ने आगे लिखा कि इसकी बिक्री को रोने के लिए मेरा कोई कानूनी कार्रवाई करने का इरादा भी है। मैं अपने वहां के दोस्तों से अनुरोध करता हूं कि वो ये किताब खरीदने से बचें।
बता दें कि साल 2015 में नसीरुद्दीन शाद अपनी बुक का प्रमोशन करने के लिए पाकिस्तान भी पहुंचे थे। इसके बाद वहां से लौटकर उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था। एक्टर ने कहा कि पाक के लोग मुझे बेहद प्यार करते हैं। हमारे शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स के लिए तो उनका पागलपन देखते ही बनता है। मगर पाकिस्तान में मुझे अपने जैसे एक्टर्स यानी ओम पुरी और फारुख शेख के लिए एक आदर भाव महसूस होता है। मुझे पाकिस्तान में काफी स्पेशल फील होता है।












Click it and Unblock the Notifications