Naseeruddin Shah Birthday: 19 की उम्र में नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी महिला से कर ली थी शादी और फिर...

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 19 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला परवीन (मनारा) से शादी की थी जो उस समय 34 साल की थीं और उनके साथ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं।

मुंबई, 20 जुलाईः बॉलीवुड के शानदार कलाकार नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग की लोग तारीफ करते नहीं थकते। नसीरुद्दीन शाह सिनेमा जगत के उन सितारों में से एक हैं, जिनकी चमक समय के साथ लगातार बढ़ती ही गई। उनके अभिनय का लेवल ही कुछ अलग है। वह हीरो की तरह अभिनय नहीं करते थे बल्कि एक्टर की तरह एक्टिंग करते थे। उनका थियेटर से लेकर फिल्‍मों तक का सफर बहुत लाजवाब रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार नसीरुद्दीन शाह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर आपक बताते हैं उनकी जिंदगी के प्यार और शादी के बारे में।

Recommended Video

    Naseeruddin Shah B'day: नसीरुद्दीन शाह के दिलचस्प किस्से | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    पढ़ाई से बचने के लिए चुनी एक्टिंग की दुनिया

    पढ़ाई से बचने के लिए चुनी एक्टिंग की दुनिया

    नसीरुद्दीन शाह को बचपन से ही फिल्में देखने का शौक था। वह फिल्मों में काम भी करना चाहते थे लेकिन फिल्मों में आने की उनकी एक वजह ये भी थी कि वह पढ़ाई से बचना चाहते थे। एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि वह पढ़ाई में बहुत कमजोर थे। बात बात पर शिक्षकों से मार खाते थे। उस वक्त उन्होंने सोचा था कि फिल्मों में करियर बनाना चाहिए ताकि पढ़ाई से बचा जा सके। उस वक्त वह केवल 12 वर्ष के थे। जब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई और पिता ने पूछा आगे क्या करना है तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टिंग में ही करियर बनाना है।

    19 साल की उम्र में कर ली थी शादी

    19 साल की उम्र में कर ली थी शादी

    आपको बता दें कि एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 19 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की परवीन (मनारा) से शादी की थी जो उस समय 34 साल की थीं और उनके साथ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं। शादी के केवल 10 महीने बाद ही उनकी पत्नी ने एक बेटी हीबा को जन्म दिया, लेकिन यह शादी ज्‍यादा चल नहीं पाई और परवीन बेटी के साथ भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस चली गईं।

    रत्ना पाठक से की थी दूसरी शादी

    रत्ना पाठक से की थी दूसरी शादी

    रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की पहली मुलाकात साल 1975 में हुई थी। दोनों पहली बार थिएटर में एक प्ले के लिए मिले थे। इस प्ले का नाम संभोग से संन्यास तक था। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे लेकिन शादी के बंधन में बंध जाना आसान नहीं था। दरअसल नसीरुद्दीन ने उनकी पहली पत्नी परवीन को तलाक नहीं दिया था। ऐसे में वह रत्ना पाठक के साथ लिव इन में रहने लगे थे। परवीन से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली थी। नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के दो बेटे इमाद और विवान हैं। वहीं नसीर और परवीन की बेटी हीबा भी उनके साथ ही रहती है।

    इस फिल्म से शुरू हुआ था करियर

    इस फिल्म से शुरू हुआ था करियर

    नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इसके कारण ही बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके लिए अपने दरवाजे खोल दिए थे। इस फिल्म के बाद उन्होने 'मंथन', 'भूमिका', 'स्पर्श' और 'जुनून' जैसी कई फिल्मों में काम किया। अपने करियर में नसीरुद्दीन शाह ने कई दिलचस्प किरदार निभाए हैं।

    इन फिल्मों के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड

    इन फिल्मों के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड

    नसीरुद्दीन शाह ने 'स्पर्श' और 'पार' जैसी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता है। इतना ही नहीं वह पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान भी हासिल कर चुके हैं। नसीरुद्दीन शाह ने सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि कई टीवी शोज भी किए हैं जिनमें 'मिर्जा गालिब' और 'भारत' एक खोज जैसे शोज शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+