साइकिल चलाते हुए मुंह के बल गिरीं Nargis Fakhri, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। साइकिल चलाते हुए एक्ट्रेस अचानक से नीचे गिर पड़ीं। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मुंबई,
नरगिस ने शेयर किया वीडियो
दरअसल नरगिस फाखरी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नरगिस इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन अचानक ही वे गिर पडीं। साइकिल से जब नरगिस नीचे गिरीं, तो वे रोई नहीं बल्कि उन्होंने इसका स्वागत मुस्कुराते हुए किया। इसके बाद नरगिस ने एक और वीडियो बनाया, जिसमें वे खुश होकर साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो को दिया मोटिवेशनल कैप्शन
नरगिस ने जो वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, उसके कैप्शन में लिखा- 'जब आप गिरते हैं, हमेशा उसे स्माइकल के साथ स्वागत करें। स्टाइल के साथ भी। हमेशा याद रखें कि आपको खुद को उठाना है और चलते रहना है। कभी रुकना नहीं है। कभी क्विट नहीं करना है।'
साइक्लिंग के लिए जाती हैं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि नरगिस फाखरी अपने एक दोस्त के साथ यूके कंट्रीसाइड में साइक्लिंग के लिए जाती हैं। ऐसे में नरगिस इस दौरान अचानक गिर गईं। पहली फोटो में देखा जा सकता है कि नरगिस फाखरी की साइकिल किनारे पर लकड़ी से टकरा जाती है।
कांस में किया डेब्यू
हाल ही में नरगिस फाखरी ने कांस में डेब्यू किया है। रेड कारपेट पर नरगिस को बेज पिंक नेडो ड्रेस में देखा गया। इस दौरान वे बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनके हैवी आउटफिट में डीप नेकलाइन दिखाई दे रही थी।












Click it and Unblock the Notifications