अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया संग लंदन में नजर आईं नाओमिका सरन, कौन है ये लड़की और क्या है दोनों का रिश्ता

Naomika Saran and Aarav Bhatia: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया की तस्वीरों में मौजूद जो लड़की नजर आ रही है उसका नाम नाओमिका सरन है और दोनों के बीच ये खास रिश्ता है।

akshay kumar

Naomika Saran and Aarav Bhatia: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ साथ आजकल उनके बेटे भी सोशल मीडिया पर छाने लगे हैं। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया वैसे तो कैमरे के सामने ज्यादा नहीं आते हैं। आरव को लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद है। ऐसे बहुत कम ही मौके होते हैं जब आरव को किसी बड़े पार्टी या इवेंट पर देखा जाता है। हाल ही में भारव को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबरों की मानें तो उन्हें एयरपोर्ट पर काफी देर के लिए रोका गया था क्योंकि उनके सिक्योरिटी चेकिंग में कुछ समस्या आ रही थी। अब आरव की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। लोग आरव के साथ मौजूद इस लड़की को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आरव के साथ तस्वीरों में नजर आ रही लड़की आखिर कौन है।

कजिन बहन हैं नाओमिका सरन

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया की तस्वीरों में मौजूद जो लड़की नजर आ रही है उसका नाम नाओमिका सरन है। दरअसल वह आरव की कजिन हैं। आपको बता दें कि आरव अपनी कजिन बहन, नाओमिका सरन के बेहद करीबी हैं। आरव 20 साल के हैं जबकि नाओमिका 18 साल की हैं, वो ट्विंकल की बहन रिंकी खन्ना की बेटी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

हाल ही में नाओमिका सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई आरव के साथ एक बहुत ही प्यारी सेल्फी शेयर की है। नाओमिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में एक शेल इमोजी भी बनाई है। इस फोटो में आरव एक इंडिगो शर्ट और एक नेकलेस में नजर आ रहे हैं, वहीं नाओमिका ने एक सफेद ड्रेस और एक लॉकेट पहना हुआ है। उनके फॉलोअर्स ने उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया है।

लोगों ने फोटो देख कही ऐसी बातें

लोगों ने फोटो देख कही ऐसी बातें

एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैं चाहता हूं कि ये दोनों एक्टिंग शुरू कर दें। दोनों फोटो में काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- कजिन्स जो साथ खेलते हैं, साथ रहते हैं। एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आप दोनों की आंखें बहुत खूबसूरत हैं। लोगों ने दोनों को बहुत ही अच्छे भाई-बहन बताया है।

रिंकी खन्ना की बेटी हैं नाओमिका

नाओमिका सरन बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना और उनके पति समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं। रिंकी ने साल 1999 में 'प्यार में कभी कभी' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 'जिस देश में गंगा रहता है', 'मुझे कुछ कहना है', 'ये है जलवा', 'झंकार बीट्स' और 'चमेली' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बहन ट्विंकल खन्ना की तरह अब उन्होंने भी फिल्मों से दूरी बना ली है और फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं।

लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं आरव

लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं आरव

आपको बता दें कि आरव भाटिया को हाल ही में लंदन जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह गत दिसंबर 2022 में ही साल नए साल की छुट्टियां मनाने और अपनी मां के जन्मदिन पर पार्टी करने के लिए मुंबई आए थे। हाल ही में उन्हें अपनी मां ट्विंकल खन्ना, पापा अक्षय कुमार और बहन नितारा के साथ गोवा में देखा गया था जहां सभी लोगों ने ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन के अवसर पर जमकर मस्ती की थी।

अक्षय के बेटे लाइमलाइट से हैं दूर

अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले ही अपने बेटे आरव भाटिया के बारे में खुलकर बात की थी। आरव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि उन्हें फिल्मों में या एक्टर बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अक्षय कुमार ने उस समय कहा था- मैं उसे इन सब में शामिल करना चाहता हूं, वह कुछ भी देखना नहीं चाहता, वह सिर्फ अपना काम करना चाहता है। वह पढ़ाई करना चाहता है, अपनी फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है। उसे ये फिल्मी दुनिया बिल्कुल पसंद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+