नानी की फिल्म 'दसारा' की कमाई हुई धीमी, अजय देवगन की 'भोला' को भी लगा बड़ा झटका

Dasara and Bholaa Box Office Collection Day 2: नानी की पहली पैन इंडिया फिल्‍म 'दसारा' हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर अजय देवगन की मूवी 'भोला' को टक्कर दे रही है।

dasara

Dasara and Bholaa Box Office Collection Day 2: इन दिनों साउथ के फेमस एक्टर नवीन बाबू उर्फ नानी की फिल्‍म 'दसारा' सुर्खियों में छाई हुई है। वैसे तो इस फिल्म ने साउथ में अपना जादू दर्शकों पर चला दिया है लेकिन हिंदी में ये फिल्म लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। नानी की फिल्म को दूसरे दिन ही बड़ा झटका लगा है। फिल्‍म की कमाई गत 31 मार्च यानी शुक्रवार को करीब 57 फीसदी तक गिर गई है। आपको बता दें कि फिल्म 'दसारा' ने अपने ओपनिंग डे पर यानी 30 मार्च (गुरुवार) को देशभर में सभी पांच भाषाओं में 23.20 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन क‍िया था। लेकिन ये फिल्‍म दूसरे दिन केवल 9.75 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। जानकारी के अनुसार तेलुगू फिल्म 'दसारा' नानी की पहली पैन इंडिया फिल्‍म है। गत 30 मार्च को इस फिल्‍म बड़े धमाकेदार तरीके से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म के रिलीज से पहले नानी ने जमकर प्रमोशन भी किया था। पहले दिन सिनेमाघरों में फैंस की लंबी कतारें भी देखने को मिली थीं लेकिन दूसरे ही दिन फिल्‍म का हल बहुत ही बुरा रहा।

फिल्म 'दसारा' की दूसरे दिन की कमाई
आपको बता दें कि नानी की फिल्म 'दसारा' के डायरेक्टर श्रीकांत उडेला हैं। ये फिल्म करीब 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। नानी की इस फिल्‍म की तुलना साउथ के सुरस्टार अल्‍लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पुष्‍पा' से भी हो रही है। फिल्म 'दसारा' के पहले दिन की कमाई और फैंस के क्रेज को देखकर लग रहा था कि ये फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी लेकिन दूसरे दिन उस मूवी की हालत देखकर इसके हिट साबित होने पर अब शक हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्‍म ने शुक्रवार को तेलुगू वर्जन में 9.16 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि तमिल में फिल्‍म ने 6 लाख रुपये, कन्‍नड़ में 2 लाख रुपये, हिंदी में 43 लाख रुपये और मलयालम में सिर्फ 8 लाख रुपये की ही कमाई की है।

फिल्म 'भोला' की दूसेर दिन की कमाई
नानी की पहली पैन इंडिया फिल्‍म 'दसारा' हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर अजय देवगन की मूवी 'भोला' को टक्कर दे रही है। हालांकि फिल्म 'भोला' की हालत भी खराब है। वहीं 'दसारा' हिंदी के दर्शकों को खुश करने में बुरी तरह नाकाम साबित हो रही है। आपको बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म 'भोला' ने करीब 10 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन किया था। वहीं दूसरे दिन 'भोला' की कमाई 35 फीसदी गिरकर 6.50 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+